Maharashtra CM oath ceremony: देवेंद्र फडणवीस ने शपथ से पहले मां को दिया ये तोहफा

Maharashtra CM oath ceremony: देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। पिछले बार उन्होंने केवल अपने पिता गंगाधरराव फडणवीस का नाम ही अपने साथ जोड़ा था।

Devendra Fadnavis sarita Fadnavis

Maharashtra CM oath ceremony: महाराष्ट्र के नए सीएम देवेंद्र फडणवीस का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर की शाम आजाद मैदान में होगा। इससे पहले फडणवीस ने अपनी मां सरिता को स्पेशल गिफ्ट दिया है। दरअसल, सीएम शपथ ग्रहण के निमंत्रण में उन्होंने अपनी मां का नाम जोड़ा है।

विज्ञापन

दरअसल, राज्य की मुख्य सचिव सुजाता सौनिक द्वारा जारी शपथ ग्रहण समारोह के निमंत्रण कार्ड में उन्हें ‘देवेंद्र सरिता गंगाधरराव फडणवीस’ के नाम से संबोधित किया गया है। बता दें देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले रहे हैं। पिछले बार उन्होंने केवल अपने पिता गंगाधरराव फडणवीस का नाम ही निमंत्रण कार्ड में जोड़ा था।

विज्ञापन

‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेटे की तरह मानते हैं’

महाराष्ट्र चुनाव में महायुति की जीत के बाद सरिता फडणवीस ने मीडिया में दिए बयान में कहा कि हर कोई चाहता है कि वह फिर से मुख्यमंत्री बने। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवेंद्र फडणवीस को अपने बेटे की तरह मानते हैं। उनका कहना था कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। बता दें कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे नई सरकार में गृहविभाग देने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

लाइमलाइट से दूर रहती हैं सरिता फडणवीस 

सरिता फडणवीस लाइमलाइट से अक्सर दूर ही रहती हैं। बता दें देवेंद्र फडणवीस ने भी पहली बार है जब किसी सरकारी राजनीतिक कार्यक्रम में अपनी मां का नाम अपने नाम के साथ लगाया है। बता दें महाराष्ट्र में लोग अपने पिता के नाम को अपने नाम के मध्य में लिखते हैं। जानकारी के अनुसार उनके पिता गंगाधर फडणवीस जनसंघ और बीजेपी नेता थे। देवेंद्र फडणवीस की किशोरवस्था में ही उनका निधन हो गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ