'ब्राह्मणों ने कभी सिर्फ अपने बारे में नहीं सोचा, बल्कि...', कास्ट सिस्टम पर सीएम देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान

CM Devendra Fadnavis On Caste System : सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कास्ट सिस्टम पर बोलते हुए कहा कि ब्राह्मण समुदाय ने कभी भी सिर्फ अपने बारे में नहीं सोचा, बल्कि दूसरे समुदाय के कल्याण में भी योगदान दिया।

Jaykumar Gore case Devendra Fadnavis attack

सीएम देवेंद्र फडणवीस। (File Photo)

विज्ञापन

CM Devendra Fadnavis On Caste System : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कास्ट सिस्टम पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने नासिक में चितपावन ब्राह्मण समुदाय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की और कहा कि जाति व्यवस्था कभी नहीं होती है, बल्कि जाति आधारिक भेदभाव नहीं होना चाहिए। सीएम फडणवीस ने कहा कि ब्राह्मणों ने कभी सिर्फ अपने बारे में नहीं सोचा।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अक्सर कहा जाता है कि जाति व्यवस्था नहीं होनी चाहिए, लेकिन सच तो यह है कि जाति कभी खत्म नहीं होती। यह कहना ज्यादा उचित होगा कि जाति आधारित भेदभाव नहीं होना चाहिए। हमारी जिम्मेदारी इस भेदभाव को खत्म करना है। इस भेदभाव को खत्म करने के लिए हमें कई चुनौतियों का सामना करना होगा।

Advertisment

ब्राह्मणों ने दूसरे समुदाय के कल्याण में भी दिया योगदान : CM 

उन्होंने चितपावन ब्राह्मण समुदाय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कहा कि मैं यह कहना चाहता हूं कि इस समुदाय ने कभी सिर्फ अपने बारे में नहीं सोचा। समाज सुधार और विकास के क्षेत्र में इनके द्वारा किए गए काम सभी के लिए फायदेमंद रहे हैं। हमने अपने समुदाय को मजबूत करने के साथ-साथ दूसरे समुदायों के कल्याण में भी योगदान दिया है। हमारी व्यक्तिगत पहचान चाहे जो भी हो, हम सभी हिंदू हैं।

विज्ञापन

हम सभी सनातन धर्म के अनुयायी हैं : देवेंद्र फडणवीस

मुख्यमंत्री फडणवीस ने आगे कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने भी ‘एक हैं तो सुरक्षित हैं’ का नारा दिया है। इसका क्या मतलब है? इसका मतलब है कि हम सभी सनातन धर्म के अनुयायी हैं और हमें एक होना चाहिए। हमें एकता की इस भावना को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना चाहिए।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ