Maharashtra Clashes: जलगांव में मस्जिद के बाहर म्यूजिक बजाने को लेकर दो गुटों में झड़प, 45 लोग गिरफ्तार

Maharashtra clash, Jalgaon
विज्ञापन

Maharashtra Clashes: महाराष्ट्र के जलगांव जिले में नमाज के दौरान मस्जिद के बाहर म्यूजिक बजाने को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई। जलगांव एसपी एम राजकुमार के मुताबिक, मामले में दो प्राथमिकी दर्ज की गई है। हमने अब तक 45 लोगों को गिरफ्तार किया है।

जलगांव एसपी एम राजकुमार ने बताया कि हिंसा में 4 लोग घायल हुए हैं। वर्तमान स्थिति शांतिपूर्ण है और क्षेत्र में नियंत्रण में है।

Advertisment

पुलिस आयुक्त राजकुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि जलगांव में दो गुटों में मारपीट हो गई। घटना में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने 45 लोगों को गिरफ्तार किया है और स्थिति नियंत्रण में है। जलगांव पुलिस आयुक्त एम. राजकुमार ने अपील की है कि नागरिकों को अफवाह नहीं फैलानी चाहिए। साथ ही शांति बनाए रखने और सहयोग करने की भी अपील की गई है।

नेता प्रतिपक्ष ने लगाए ये आरोप

नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार ने गुरुवार को सरकार से पूछा कि क्या जानबूझकर राज्य में दंगे करवाए जा रहे हैं? उन्होंने पुलिस से दंगों के पीछे के मास्टरमाइंड को खोजने की अपील की। वह गुरुवार सुबह नासिक में बोल रहे थे। उधर, डिप्टी सीएम और महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि छत्रपति संभाजीनगर में तनाव कम हुआ है। सरकार की पूरी नजर है। पुलिस ने इंतजाम किए हैं। मैं लोगों से अपील करता हूं कि घटना के संबंध में कोई भी किसी तरह का तनाव न ले।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ