महाराष्ट्र में BJP के घोषणा पत्र में क्या-क्या खास? NDA ने किए थे ये 10 वादे

BJP Manifesto Will Released Today: महाराष्ट्र चुनाव 2024 के लिए बीजेपी आज घोषणा पत्र जारी करेगी। गृहमंत्री अमित शाह मुंबई में एक कार्यक्रम में इसकी घोषणा करेंगे। इससे पहले एनडीए महाराष्ट्र के लिए 10 बड़े वादे कर चुकी हैं।

Maharashtra BJP Will Released Manifesto Today

Maharashtra BJP Will Released Manifesto Today

विज्ञापन

Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी आज संकल्प पत्र जारी करेगी। गृह मंत्री अमित शाह आज मुंबई में प्रेस वार्ता के जरिए इसकी घोषणा करेंगे। इससे पहले 5 अक्टूबर को एकनाथ शिंदे की अगुवाई में महायुति ने 10 बड़ी घोषणाएं की थी। इस दौरान महाराष्ट्र के दोनों डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार बीजेपी लाडली बहना योजना की राशि में इजाफा कर सकती है। इसके अलावा युवाओं को सरकारी नौकरियों की सौगात दे सकती है। वहीं बुजूर्गों के लिए पेंशन योजना की राशि में इजाफा कर सकती है। इसके अलावा किसानों और ग्रेड-3 और 4 की नौकरियों में मानदेय और भत्ता बढ़ाने की घोषणा भी बीजेपी कर सकती है।

विज्ञापन

महायुति ने किए थे ये वादे

महाराष्ट्र के लिए एनडीए यानि महायुति गठबंधन ने 10 बड़े वादे किए हैं। जिसमें लाडली बहना योजना की राशि 1500 से बढ़ाकर 2100 रुपये महीना की जाएगी। पुलिस में 25 हजार महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी। किसानों का ऋण माफ किया जाएगा। वहीं एमएसपी पर 20 प्रतिशत सब्सिडी किसानों को दी जाएगी। शेतकारी सम्मान योजना की राशि 12 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपये की जाएगी। बुजूर्गों को पेंशन 1500 से बढ़ाकर 2100 रुपये दी जाएगी। युवाओं को हर महीने 25 लाख नौकरियां दी जाएगी। आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं का मासिक मानदेय 15 हजार रुपये किया जाएगा।

एमवीए ने दी 5 गारंटियां

इससे पहले 7 नवंबर को एमवीए ने 5 गारंटियों की घोषणा की थीं। कांग्रेस, उद्धव ठाकरे और शरद पवार ने स्वाभिमान सभा के जरिए इसकी घोषणा की थी। इनमें महिलाओं को हर महीने 3 हजार रुपये, सरकारी बसों में फ्री सफर की सुविधा के साथ ही किसानों को 3 लाख रुपये तक के कर्जमाफी का एलान किया गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ