BJP की फसल में कीडे़ लग गए, छिड़कना होगा कीटनाशक, भाजपा में दागी नेताओं की एंट्री पर क्या बोले नितिन गडकरी?

Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी का प्रचार अभियान जोरों पर हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि बीजेपी की राजनीतिक फसल बढ़ने के साथ ही उसमें कीड़े लग गए हैं, ऐसे में कीटनाशक का छिड़काव जरूरी है।

Nitin Gadkari

Nitin Gadkari

Nitin Gadkari: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को बीजेपी में दागी नेताओं की एंट्री पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे पार्टी का विस्तार हो रहा है, कुछ समस्याएं आ रही हैं। पार्टी को स्वच्छता बनाए रखने के लिए कुछ जरूरी कदम उठाने होंगे। एक चैनल से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा बीजेपी की राजनीतिक सफलता की तुलना फसलों से की। उन्होंने कहा कि बीजेपी की राजनीतिक फसल बड़ी हो गई है, जब फसल बड़ी होती है, उसमें कीड़े लग जाते हैं, ऐसे में कीटनाशक के छिड़काव की आवश्यकता होती है।

विज्ञापन

बीजेपी की बढ़ती सदस्यता पर उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के नेताओं के शामिल होने की प्रकिया पर नजर रखनी होगी। नए सदस्यों को पार्टी की विचारधारा और संस्कृति से अवगत कराना होगा। गडकरी ने कहा बीजेपी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। नए लोग अलग-अलग कारणाें से जुड़ रहे हैं। अब यह हमारी जिम्मेदारी है कि उन्हें प्रशिक्षण देकर, विचाधारा सिखाएं और कार्यकर्ता बनाएं। हमारे प्रयास जारी हैं। हजारों कार्यकर्ता प्रयास करते हैं, लेकिन कभी-कभी एक कार्यकर्ता कुछ ऐसा कहता है तो हजारों कार्यकर्ताओं के प्रयास विफल हो जाते हैं।

विज्ञापन

सरकार का धर्मनिरपेक्ष होना जरूरी

बता दें कि नितिन गडकरी का ये बयान महाराष्ट्र में बीजेपी के गठबंधन पर निशाना है। इससे पहले लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद संघ भी अजित पवार से गठबंधन पर सवाल उठा चुका है। इसके साथ ही उन्होंने धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों को रेखांकित करते हुए कहा सरकार और प्रशासन का भी धर्मनिरपेक्ष होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति धर्मनिरपेक्ष नहीं हो सकता, लेकिन सरकार और प्रशासन का धर्मनिरपेक्ष होना जरूरी है।

विज्ञापन

जब जरूरत होगी, मदद के लिए तैयार हूं

लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी के महाराष्ट्र में प्रदर्शन पर नितिन गडकरी ने कहा लोकसभा चुनाव में पार्टी की सीटों की सख्या में कमी आई है, उन्होंने स्थानीय नेतृत्व की क्षमता पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि भले ही राज्य में उनका कोई औपचारिक पद नहीं है, लेकिन आवश्यकता पड़ने पर वे मदद के लिए तैयार है। गडकरी ने कहा कि यहां के नेता सक्षम हैं, उन्हें अभी मेरी जरूरत नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ