Maharashtra में महाअघाड़ी को बहुमत मिला तो CM कौन? शरद पवार ने दिया ये जवाब

Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र चुनाव 2024 के बीच ऐसी खबर सामने आई है जो उद्धव ठाकरे को खुश कर देगी। शरद पवार को एक बयान में कहा कि जो दल चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें जीतेगा वह दल सीएम पर अपना दावा ठोकेगा।

Who will be Cm Of Maharashtra Sharad Pawar Gave Answer

Sharad Pawar

Who will be CM Maharashtra: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में इस बार मुकाबला दो पार्टियों में नहीं बल्कि दो महागठबंधनों के बीच है। महायुति और महाविकास अघाड़ी में सभी दल सीएम पद का दावा ठोक रहे हैं। इस बार लड़ाई भाजपा और कांग्रेस के बीच है। इस बीच शरद पवार का सीएम पद को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि एमवीए गठबंधन में जो पार्टी सबसे ज्यादा सीटें लाएगी, वो सीएम पद का दावा कर सकती है।

हालिया इंटरव्यू में शरद पवार ने बताया कि भले ही गठबंधन में मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया हो, लेकिन जो दल सबसे ज्यादा सीटें जीतेगा, उसे सीएम पद पर दावा करने का अधिकार होगा। इसके लिए कोई निश्चित फाॅर्मूला नहीं है। शरद पवार ने बताया कि समय आने पर बता दिया जाएगा एमवीए में सीएम पद का उम्मीदवार कौन होगा? बता दें कि इससे पहले शिवसेना ने जब उद्धव ठाकरे को सीएम पद का प्रत्याशी घोषित किया तो उद्धव ठाकरे ने इसका विरोध किया था।

नाना पटोले ने जताई सहमति

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने भी शरद पवार के बयान पर सहमति जताई है। हमने सीएम पद को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है। चुनावों के बाद एमवीए को बहुमत मिलेगा तो गठबंधन के शीर्ष नेता इस पर बैठक कर अंतिम निर्णय लेंगे। सूत्रों की मानें तो पिछले दिनों उद्धव ठाकरे दिल्ली आए थे, यहां उन्होंने कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीएम पद के लिए मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी को लेकर चर्चा की थी। उद्धव ठाकरे पहले भी सीएम रहे हैं, ऐसे में उन्होंने सीएम पद को लेकर दावा किया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ