Maharashtra bomb blast mastermind Durgesh killed in encounter: महाराष्ट्र पुलिस को 2019 के नक्सली हमले से जुड़े एक मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि नक्सली घात लगाकर पुलिस पर बड़ा हमला करने की कोशिश में थे। लेकिन पुलिस ने अपनी सूझबूझ से महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर दो नक्सलियों को एनकाउंटर में मार गिराया। इसमें एक नक्सली 2019 के पुलिस हमले का मास्टरमाइंड था, जिसमें महाराष्ट्र पुलिस के 15 जवान शहीद हो गए थे।
दो AK 47 भी बरामद
महाराष्ट्र पुलिस के गढ़चिरौली एसपी नीलोत्पाल ने जानकारी दी महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर नक्सली और पुलिस के बीच फायरिंग हुई। जिसमें पुलिस ने एनकाउंटर में दो नक्सलियों को मार गिराया है। अभी ऑपरेशन जारी है। एसपी ने बताया कि मारे गए नक्सलियों में से एक दुर्गेश नाम का नक्सली भी शामिल है, जो 2019 में महाराष्ट्र में IED ब्लास्ट के मामले में मास्टरमाइंड था। दुर्गेश पुलिस के रडार पर था। पुलिस ने इनके पास से दो AK 47 भी बरामद की हैं।
पुलिस पर हमला करने की फिराक में थे नक्सली
पुलिस ने कहा कि हमे जानकारी मिली थी महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर एक बड़ा नक्सली ग्रुप पुलिस पर हमले की फिराक में है। हमने वहां अपनी टीम भेजी, इस दौरान दोनों तरफ से काफी फायरिंग हुई। जिसमें हमने दो नक्सलियों को मार गिराया है।
ये भी पढ़ें: गैंगस्टर छोटा शकील का बहनोई धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार
ये भी पढ़ें: होमवर्क में गलती को लेकर थर्ड डिग्री टॉर्चर, टीचर ने स्टूडेंट को डंडे से पीटा
ये भी पढ़ें: अगर आप विदेश जाने का सपना देख रहे हैं तो हो जाइए सावधान, कहीं आप भी….
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
3 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
4 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
5 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
6 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
6 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines