गैंगस्टर छोटा शकील का बहनोई धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार, अदालत ने 16 दिसंबर तक भेजा पुलिस हिरासत में

Chhota Shakeel brother in law Salim Fruit: मुंबई पुलिस ने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के बहनोई को धोखाधड़ी के नए मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट के सामने पेश किया, जिसके बाद उसे 16 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

गैंगस्टर छोटा शकील का बहनोई धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार, अदालत ने 16 दिसंबर तक भेजा पुलिस हिरासत में

Chhota Shakeel brother in law Salim Fruit: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के बहनोई मोहम्मद सलीम कुरेशी ​​उर्फ सलीम फ्रूट को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे निकली प्रॉपर्टी के दस्तावेज के मामले में गिरफ्तार किया है। पीड़ित व्यक्ति ने क्राइम ब्रांच में शिकायत की थी कि कुंभरवाड़ा में स्थित उसकी बिल्डिंग के फर्जी कागजात तैयार कर उसे सलीम फ्रूट को बेच दिया गया। बता दें कि सलीम फ्रूट प्रॉपर्टी डीलिंग में शकील के नाम पर पैसे ऐंठने के आरोप में पहले से ही जेल में था। क्राइम ब्रांच पुलिस ने उसे नए मामले में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जिसके बाद अदालत ने उसे 16 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन

सलीम फ्रूट ने अदालत से लगाई थी गुहार

मई में सलीम फ्रूट ने एक विशेष अदालत के समक्ष एक ऐसे मामले में आवेदन किया था, जिसमें उस पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को अवैध रूप से फंडिंग करने का आरोप है। उसने कहा कि उसके निधन की स्थिति में उसके परिवार को अदालत द्वारा उसका बचाव करने की अनुमति दी जाए। इस दौरान फ्रूट का वकील विकार राजगुरु भी अदालत में मौजूद था।

विज्ञापन

विज्ञापन

कई मामले हैं दर्ज

इसके बाद अदालत ने एनआईए से याचिका पर जवाब देने का निर्देश दिया था। जिसमें उसने कहा था। उसने हमेशा उस पर लगाए आरोपों की निंदा की है। साथ ही उसे बार-बार यह डर सताता है कि वह उस दिन को देखने के लिए जीवित न रहें जब उसे बरी कर दिया जाएगा। उसने याचिका में मांग की कि उसके निधन की स्थिति में अदालत उसके परिवार को सभी कानूनी कार्यवाही में उसकी बेगुनाही का बचाव करने की अनुमति दे। बात दें कि छोटा शकील के बहनोई पर धोखाधड़ी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ