Maharashtra Assembly Election : इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को प्रेस क्रॉन्फ्रेंस की और जम्मू-कश्मीर एवं हरियाणा में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। माना जा रहा था कि हरियाणा के साथ महाराष्ट्र में भी विधानसभा चुनाव होंगे, लेकिन चुनाव आयोग ने डेट की घोषणा नहीं की। चुनाव में क्यों बदलाव हुआ? इसे लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बड़ी वजह बताई है।
साल 2019 में हरियाणा के साथ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव हुए थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। CEC राजीव कुमार ने कहा कि महाराष्ट्र में मौजूदा स्थिति को देखते हुए चुनाव बाद में कराने का फैसला लिया गया। इस वक्त राज्य में भारी बारिश हो रही है, जिससे अभी तक वोटिंग लिस्ट का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। साथ ही आने वाले महीनों में कई प्रमुख त्योहार हैं।
यह भी पढ़ें : Haryana Election Date : हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बजा बिगुल, जानें कब होगी वोटिंग, कब आएंगे नतीजे?
त्योहारों से भी प्रभावित हो सकती है चुनाव प्रक्रिया
चुनाव आयोग ने कहा कि एक के बाद एक कई प्रमुख त्योहार जैसे- गणेश चतुर्थी, दीपावली, पितृपक्ष आने वाले हैं, जिससे चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। ऐसे में इस बार हरियाणा के साथ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नहीं होंगे। ECI ने आगे कहा कि विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने के 6 महीने अंदर चुनाव हो सकते हैं। ये चुनाव आयोग का विशेषाधिकारी है।
यह भी पढ़ें :Jammu-Kashmir Election Date: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का हुआ ऐलान, जानें कब पड़ेंगे वोट, कब आएंगे रिजल्ट
महाराष्ट्र चुनाव पर क्या बोले राजीव कुमार?
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने महाराष्ट्र चुनाव को लेकर कहा कि पिछली बार महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव एक साथ हुए थे। उस समय जम्मू-कश्मीर कोई फैक्टर नहीं था, लेकिन इस साल 4 चुनाव हैं और इसके तुरंत बाद 5वां चुनाव है, जिसमें जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली शामिल हैं। सुरक्षा बलों की आवश्यकता के आधार पर 2 चुनाव एक साथ कराने का फैसला किया गया।
संबंधित खबरें
HC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
4 hrs ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
4 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
7 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
1 day agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
1 day agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 day agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
2 days ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines