Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सभी दल उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने में जुटे हैं। चुनाव के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस बीच महायुति के घटक दलों ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। तो वहीं उद्धव गुट ने देर रात 65 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। बीजेपी की सत्ता में वापसी के लिए आरएसएस का एक इंटरनल सर्वे सामने आया है। सर्वे में महायुति को 160 सीटें मिलने का दावा किया गया है।
आरएसएस के सर्वे के अनुसार भगवा गठबंधन के खिलाफ लोकसभा चुनाव में जो लहर थी, वह विधानसभा में देखने को नहीं मिलेगी। विधानसभा चुनाव में महायुति को पूर्ण बहुमत मिलेगा। संघ सूत्रों की मानें तो माहौल जानने के लिए गोपनीय तरीके से एक आतंरिक सर्वेक्षण कराया जाता है, रिपोर्ट के आधार पर ही चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाती है। बता दें कि संघ ने यह सर्वे अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में सभी 288 सीटाें पर कराया है।
ये भी पढ़ेंः राजस्थान उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की लिस्ट, किसे कहां से मिला टिकट?
किस पार्टी की बनेगी सरकार?
संघ सर्वे के अनुसार महायुति को चुनाव में 160 से अधिक सीटें मिलेगी। बीजेपी को 90 से 95 सीटें, शिंदे की सेना को 40-50 सीटें और अजित पवार की एनसीपी 25-30 सीटें मिल सकती हैं। ये सर्वे उन वोटर्स को लेकर किया गया था, जिसने लोकसभा चुनाव में बीजेपी से असंतुष्ट होकर इंडिया गठबंधन को वोट दिया था। अब देखना होगा संघ के सर्वे पर जनता की मुहर लगती है या इंडिया गठबंधन की महाराष्ट्र में वापसी होगी।
बता दें कि संघ की निष्क्रियता का ही नतीजा था कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 240 सीटों पर संतोष करना पड़ा। यूपी, राजस्थान, बंगाल में पार्टी को भारी नुकसान हुआ। बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार नहीं बना पाई। हालांकि एनडीए गठबंधन की सरकार जरूर बन गई।
ये भी पढ़ेंः सपा का सिंबल, नाम इंडिया गठबंधन…अखिलेश यादव ने खत्म किया सीट शेयरिंग का सस्पेंस
संबंधित खबरें
NDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
14 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
3 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
3 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
3 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
4 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines