---विज्ञापन---

सपा का सिंबल, नाम इंडिया गठबंधन…अखिलेश यादव ने खत्म किया सीट शेयरिंग का सस्पेंस

Akhilesh Yadav UP By Elections: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी उपचुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि सभी 9 सीटों पर गठबंधन के प्रत्याशी सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे।

---विज्ञापन---

Akhilesh Yadav UP By Elections: उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर चल रहा सस्पेंस बुधवार रात सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने खत्म कर दिया। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सीट शेयरिंग को साफ कर दिया। उन्होंने बताया कि इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी सभी 9 सीटों पर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिह्न ‘साइकिल’ के निशान पर चुनाव लड़ेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा- बात सीट की नहीं, जीत की  

अखिलेश ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- ‘बात सीट की नहीं जीत की है’ इस रणनीति के तहत ‘इंडिया गठबंधन’ के संयुक्त प्रत्याशी सभी 9 सीटों पर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिह्न ‘साइकिल’ के निशान पर चुनाव लड़ेंगे।

---विज्ञापन---

इंडिया गठबंधन लिखेगा नया अध्याय

सपा प्रमुख ने आगे लिखा- ”कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक बड़ी जीत के लिए एकजुट होकर, कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है। इंडिया गठबंधन इस उपचुनाव में जीत का एक नया अध्याय लिखने जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ आने से समाजवादी पार्टी की शक्ति कई गुना बढ़ गई है। इस अभूतपूर्व सहयोग और समर्थन से सभी 9 विधानसभा सीटों पर ‘इंडिया गठबंधन’ का एक-एक कार्यकर्ता जीत का संकल्प लेकर नई ऊर्जा से भर गया है।”

---विज्ञापन---
First published on: Oct 24, 2024 12:12 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola