महाराष्ट्र चुनाव 2024: प्रकाश आंबेडकर की पार्टी ने जारी की तीसरी लिस्ट, आदित्य ठाकरे के खिलाफ कौन?

Prakash Ambedkar Party Declare Candidate List: प्रकाश आंबेडकर पार्टी वंचित बहुजन अघाड़ी 30 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य तौर पर 6 पार्टियां मैदान में हैं।

Prakash Ambedkar Party Declare Candidate List Maharashtra Assembly Election 2024

Prakash Ambedkar Maharashtra Assembly Election 2024

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान हो चुका है। महायुति और महाअघाड़ी सीट बंटवारे के फाॅर्मूले को अंतिम रूप देने में जुटी है। बीजेपी एक-दो दिन में 100 उम्मीदवारों की जंबो लिस्ट जारी कर सकती है। इस बीच खबर है कि प्रकाश आंबेडकर की अगुवाई वाली वंचित बहुजन अघाड़ी पार्टी ने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। वीबीए ने विधानसभा चुनाव के लिए तीसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 30 नाम है।

विज्ञापन

इस लिस्ट में आदित्य ठाकरे की सीट वर्ली से भी उम्मीदवार का एलान हुआ है। प्रकाश आंबेडकर ने आदित्य ठाकरे के खिलाफ संदीप देशपांडे को मैदान में उतारा है। वहीं मनसे ने भी घोषणा की है कि वह आदित्य ठाकरे के खिलाफ उम्मीदवार उतारेगी। अब यह देखना होगा कि महायुति और महाअघाड़ी गठबंधन यहां से किसे उम्मीदवार बनाएगी?

विज्ञापन

विज्ञापन

बीजेपी की पहली लिस्ट एक दो दिन में

बता दें कि प्रदेश में विधानसभा की 288 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होनी है। वहीं नतीजे झारखंड के साथ ही 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। महायुति और महाअघाड़ी दोनों गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। बीजेपी ने 100 से अधिक सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए हैं। जबकि कांग्रेस की पहली सूची 20 अक्टूबर को आ सकती है। दोनों गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर भी आम सहमति बन चुकी है। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ