तबाही की दस्तक! 45KM की रफ्तार से टकराया तूफान, 3 राज्यों में भारी बारिश, जानें कैसे हैं हालात?

IMD Cyclone Latest Update: देश के 3 राज्यों से समुद्र में उठा चक्रवाती तूफान टकराया है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन इन तीनों राज्यों में भारी से बहुत बारिश होने का अलर्ट दिया है। वहीं पिछले 3 दिन से हो रही बारिश के कारण पहले से ही इन राज्यों में जनजीवन अस्त व्यस्त है।

Delhi NCR Diwali Weather

कहीं बारिश, कहीं तूफान तो कहीं गर्मी पड़ रही।

Weather Forecast Today 17 October: बंगाल की दक्षिण-पश्चिमी खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में बदल गया है, जो आज सुबह 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से समुद्र तट से टकराया। इसके चलते आज चेन्नई से बेंगलुरु तक भारी बारिश हो रही है। 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में पिछले 3 दिन से ही रही भारी बारिश के कारण हालात खराब हैं।

विज्ञापन

मौसम विभाग (IMD) ने आज और अगले 3 दिन और तीनों राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। आंध्र प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, चक्रवाती तूफान 10 किमी/घंटा की गति से उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ा। यह 440 किलोमीटर दूर है। चेन्नई, पुदुचेरी से 460 किमी और नेल्लोर से 530 किमी दूर था, लेकिन आज सुबह यह जोरदार तरीके से समुद्र तट से टकराया।

विज्ञापन

अगले 3 दिन हवाओं और बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, तीनों समुद्र तटीय राज्यों से चक्रवाती तूफान के टकराने का असर महाराष्ट्र, गुजरात और पश्चिम बंगाल में भी देखने को मिल सकता है। आज और अगले 2 दिन मुंबई और महाराष्ट्र में गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, रायलसीमा, कोलकाता और गुजरात के कुछ राज्यों में भी बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन

IMD ने अगले 3 दिन बेंगलुरु और दक्षिण कर्नाटक के 13 जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। बेंगलुरु शहरी, बेंगलुरु ग्रामीण, मांड्या, मैसूर, कोलार, चिक्काबल्लापुर, रामनगर, हासन, चामराजनगर, कोडागु जिलों में बारिश होने का यलो अलर्ट रहेगा। IMD का पूर्वानुमान है कि पिछले 3-4 दिन से समुद्र तटीय राज्यों में जिस तरह का मौसम देखने को मिल रहा है, वह रविवार तक रहेगा। इसके बाद उत्तर पूर्वी मानसून के भी विदाई लेने के आसार हैं।

विज्ञापन

3 राज्यों में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 3-4 दिन से हो रही बारिश के कारण तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में जनजीवन अस्त व्यस्त है। दोनों राज्यों की सरकारों की ओर से एडवाइजरी जारी करके लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मछुआरों से अपील की गई है कि वे समुद्र में न जाएं। समुद्री तटों से भी दूर रहें। कर्नाटक के बेंगलुरु में भी लगातार हो रही बारिश के कारण IT कंपनियों ने कर्मचारियों ने वर्क फ्रॉम होम पर भेज दिया है। स्कूल-कॉलेज, सरकारी संस्थान, कोचिंग इंस्टीट्यूट और आंगनबाड़ी बंद हैं। ऑनलाइन क्लास लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

रिहायशी इलाकों में और सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट सर्विस बुरी तरह प्रभावित हुई है। चेन्नई और बेंगलुरु में भारी ट्रैफिक जाम है। बिजली ठप होने से लोग अंधेरे में जी रहे हैं। दोनों राज्यों की सरकारों ने NDRF को अलर्ट मोड में रहने के आदेश दिए हुए हैं। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू हालातों पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ