---विज्ञापन---

देश

पहाड़ों पर कब होगी बर्फबारी? दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बढ़ने लगी ठंड, नॉर्थ इंडिया में मौसम कैसा?

Aaj Ka Mausam 17 October: उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में अगले हफ्ते से दिन का तापमान भी गिरने लगेगा। वैश्विक मौसम विज्ञान संगठन ने इस बार भारत में सामान्य से ज्यादा ठंड पड़ने की भविष्यवाणी की हुई है।

IMD Weather Forecast Today: एक ओर जहां देश के समुद्र तटीय राज्यों में चक्रवाती तूफान के कारण भारी बारिश हो रही है, वहीं उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब में सुबह-शाम अच्छी ठंड महसूस होने लगी है। कहीं-कहीं धुंध और ओस भी है। रात में पंखे कम नंबर पर चलाने की नौबत आ गई है। पंखे अभी भी चल रहे हैं, क्योंकि दिन में अच्छी धूप खिलने से थोड़ी गर्मी महसूस होती है।

मौसम विभाग (IMD) का पूर्वानुमान है कि अगले हफ्ते इन राज्यों में दिन के तापमान भी गिरावट आने लगेगी। दिल्ली में अगले 3 दिन 21 अक्टूबर दिन रविवार तक नॉर्थ इंडिया में मौसम सामान्य रहेगा। अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री तक जाने के आसार हैं। ऐसे में लोगों से अपील है कि वे बच्चे-बुजुर्गों का ख्याल रखें और गर्म कपड़े निकालकर धूप लगा लें, क्योंकि ठंड एकदम से बढ़ेगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:तबाही की दस्तक! 45KM की रफ्तार से टकराया तूफान, 3 राज्यों में भारी बारिश, जानें कैसे हैं हालात?

पहाड़ कब ओढ़ेंगे बर्फ की चादर?

उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में जहां ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है, वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने के भी आसार मौसम विभाग ने जताए हैं। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में आमतौर पर दिसंबर के महीने में बर्फबारी होती है और लोग साल के आखिरी में छुट्टियां बिताने, नए साल का जश्न मनाने के लिए बर्फबारी वाले शहरों में जाना पसंद करते हैं, लेकिन इन राज्यों में इस बार नवंबर महीने में ही बर्फबारी हो सकती है। इन तीनों राज्यों में पहाड़ी इलाकों में ठंड अभी से बहुत ज्यादा पड़ने लगी है। आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में पड़ेगी बहुत ज्यादा ठंड! भारत में पड़ेगा ला लीना का असर, पढ़ें डराने वाली भविष्यवाणी

दिल्ली में मौसम का हाल कैसा?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में सुबह-शाम ठंड पड़ रही है। ठंड बढ़ने के साथ दिल्ली की आबोहवा भी खराब होने लगी है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) भी 200 पार रिकॉर्ड हो रहा है। बुधवार सुबह 4 बजे AQI 230 रिकॉर्ड हुआ, जो खराब कैटेगरी का AQI है। इसके चलते दिल्ली में ग्रैप-वन लागू हो चुका है और पटाखों पर बैन भी लग चुका है। आज सुबह AQI 500 रिकॉर्ड हुआ है, जो बेहद खराब कैटेगरी का AQI है।

---विज्ञापन---

बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 25.93 और न्यूनतम तापमान 36.19 रिकॉर्ड हुआ। आज सुबह अधिकतम तापमान 31.84 °C रहा। आज दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 22.05 °C और 34.83 °C रहने का अनुमान है। हवा में 25% नमी है और हवा की स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। दिल्ली में कम दोपहर बाद आसमान में हल्के बाद छाए रहे। आज भी हल्के बादल छा सकते हैं। आगे मौसम साफ रहने और ठंड का प्रकोप बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:बल्ले-बल्ले! 1 करोड़ कर्मियों की सैलरी बढ़ी; मोदी सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, शाम तक होगा ऐलान

---विज्ञापन---
First published on: Oct 17, 2024 08:05 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola