Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर एनसीपी अजित गुट ने 38 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इससे पहले शिवसेना शिंदे गुट ने 45 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। पार्टी ने 95 प्रतिशत विधायकों को फिर से मौका दिया है। लिस्ट में नवाब मलिक और सना मलिक का नाम शामिल नहीं है। अजित पवार खुद बारामती सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं छगन भुजबल येवला सीट से मैदान में हैं।
वहीं आंबेगाव दिलीप पाटिल, कागल सीट से हसन मुश्रीफ, परली से धनंजय मुंडे, डिंडोरी से नरहरी झिरवाल को प्रत्याशी बनाया है। अहेरी से बाबा धर्मराव, श्रीवर्धन से आदिती तटकरे, अर्जुनी मोरगाव से राजकुमार बडोले, उदगीर से संजय वनसोडे, माजलगाव से प्रकाश दादा सोलंके, वाई से मकरंद पाटिल को प्रत्याशी बनाया है।
पार्टी ने सिन्नर से माणिकराव कोकाटे, खेड आनंदी से दिलीप मोहिते, अहमदनगर शहर से संग्राम जगताप, इंदापूर से दत्तात्रेय भरणे, शहापूर से दौलत दरोडा, कलवण से नितिन पवार को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि महाराष्ट्र में महायुति के सीट शेयरिंग फाॅर्मूले के तहत अजित पवार की एनसीपी 55 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि बीजेपी 155 और शिवसेना 78 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में MVA में सीट शेयरिंग का फाॅर्मूला तय, कांग्रेस को 105 तो, जानें उद्धव-शरद पवार को कितनी सीटें?
संबंधित खबरें
प्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
43 mins agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
17 hrs agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
22 hrs agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
1 day agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
2 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
3 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
4 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
4 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
5 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines