Maharashtra Chunav 2024: NCP ने 38 उम्मीदवारों की सूची जारी की, लिस्ट से नवाब मलिक का नाम गायब

NCP Ajit Pawar Released Candidate List: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर एनसीपी अजित पवार ने 38 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। बता दें कि एनसीपी महाराष्ट्र में 55 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं।

NCP Ajit Pawar Released Candidate List

अजित पवार। (File Photo)

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर एनसीपी अजित गुट ने 38 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इससे पहले शिवसेना शिंदे गुट ने 45 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। पार्टी ने 95 प्रतिशत विधायकों को फिर से मौका दिया है। लिस्ट में नवाब मलिक और सना मलिक का नाम शामिल नहीं है। अजित पवार खुद बारामती सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं छगन भुजबल येवला सीट से मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आंबेगाव दिलीप पाटिल, कागल सीट से हसन मुश्रीफ, परली से धनंजय मुंडे, डिंडोरी से नरहरी झिरवाल को प्रत्याशी बनाया है। अहेरी से बाबा धर्मराव, श्रीवर्धन से आदिती तटकरे, अर्जुनी मोरगाव से राजकुमार बडोले, उदगीर से संजय वनसोडे, माजलगाव से प्रकाश दादा सोलंके, वाई से मकरंद पाटिल को प्रत्याशी बनाया है।

पार्टी ने सिन्नर से माणिकराव कोकाटे, खेड आनंदी से दिलीप मोहिते, अहमदनगर शहर से संग्राम जगताप, इंदापूर से दत्तात्रेय भरणे, शहापूर से दौलत दरोडा, कलवण से नितिन पवार को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि महाराष्ट्र में महायुति के सीट शेयरिंग फाॅर्मूले के तहत अजित पवार की एनसीपी 55 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि बीजेपी 155 और शिवसेना 78 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ