महाराष्ट्र का रण जीतने के लिए महायुति ने बनाई खास रणनीति, सीटों पर इस तरह हो सकता है फैसला

Mahayuti Alliance Seat Sharing: सूत्रों के अनुसार, महायुति गठबंधन में शामिल दलों के बीच एक फॉर्मूला तय हुआ है। जिसके तहत खास रणनीति बनाई गई है।

Mahayuti Alliance Seat Sharing

Mahayuti BJP Shiv Sena NCP

Mahayuti Alliance Seat Sharing (कुमार गौरव, नई दिल्ली): महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारी तेज हो गई है, लेकिन फिलहाल न तो महाविकास अघाड़ी में शामिल दलों के बीच सीटों का बंटवारा तय हुआ है और न ही महायुति में शामिल पार्टियों के बीच सहमति बन पाई है।

विज्ञापन

महाविकास अघाड़ी में शामिल कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के बीच तो साफ तौर पर फूट नजर आने लगी है। गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी ने तो शुक्रवार को उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर झटका भी दे दिया। अब सीटों को लेकर कोई कलह न हो, इसके लिए महायुति में शामिल बीजेपी, एनसीपी (अजित पवार) और शिवसेना (शिंदे) गुट ने एक खास रणनीति बनाई है। आइए जानते हैं ये रणनीति क्या है?

विज्ञापन

बनाई ये खास रणनीति 

दरअसल, महायुति में शामिल दलों ने तय किया है कि जिन सीटों पर उनके सिटिंग एमएलए के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी या नाराजगी होगी, वहां गठबंधन में शामिल दूसरे दल को मौका दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, ये तय किया गया है कि बीजेपी के जिन विधायकों की सीटों पर एंटी इनकंबेंसी है, वहां एकनाथ या अजित पवार का प्रत्याशी लड़ेगा। इसी तरह जहां उन दोनों दलों के विधायकों के खिलाफ लहर होगी, वो सीट बीजेपी लड़ेगी। सूत्रों का कहना है कि सहयोगी दल इंटरनल रिपोर्ट पर सीट बदलने को राजी हुए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

सीएम शिंदे ने की अमित शाह से मुलाकात 

सीट शेयरिंग की चर्चा के बीच शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात के बीच कहा जा रहा है कि बीजेपी की पहली लिस्ट एक-दो दिन में जारी हो सकती है। इससे पहले बुधवार को महाराष्ट्र चुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की मीटिंग हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार, बीजेपी ने सीईसी में 110 उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की। बता दें कि महाराष्ट्र में 288 सीटों पर एक ही फेज में विधानसभा चुनाव होंगे। यहां बहुमत का आंकड़ा 145 सीट है। चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ