---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

Maharashtra: क्या समाजवादी पार्टी ने दिया गठबंधन को झटका? उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चौंकाया, देखें लिस्ट

Maharashtra Assembly Election 2024: समाजवादी पार्टी ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने 4 उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं।

---विज्ञापन---

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होंगे और परिणाम 23 नवंबर को आएंगे। फिलहाल महाविकास अघाड़ी में शामिल दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर पेंच फंसा हुआ है, लेकिन इस बीच समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चौंका दिया है। समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। पार्टी ने 4 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इसमें मुंबई के शिवाजी नगर से अबू आसिम आजमी, भिवंडी पूर्व से रईस शेख, मालेगांव से ससने हिंद और भिवंडी पश्चिम से रियाज आजमी का नाम शामिल है।

---विज्ञापन---

बता दें कि हाल ही में सपा विधायक अबू आजमी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में ज्यादा सीटों की डिमांड की थी। आजमी ने ये भी कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र चुनाव के लिए गठबंधन से 18 सीटों की मांग की है। इन सीटों पर कांग्रेस का कोई प्रभाव नहीं है।

महाराष्ट्र दौरे पर अखिलेश यादव 

गौरतलब है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव दो दिन के महाराष्ट्र दौरे पर हैं। उन्होंने नासिक से चुनाव अभियान की शुरुआत की है। मालेगांव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रैली कर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। बताया जा रहा है कि सपा की गठबंधन से सीटों को लेकर बातचीत चल रही है, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसी बीच उन्होंने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चौंका दिया। समाजवादी पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनाव में दो सीटों पर जीत हासिल की थी। तब उसने अकेले ये चुनाव लड़ा था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: शिवसेना UBT 100 तो कांग्रेस 120 सीट पर लड़ेगी चुनाव! उद्धव ठाकरे गुट के नेता किशोर तिवारी ने दिया बड़ा बयान 

महाविकास अघाड़ी में फूट!  

महाराष्ट्र चुनाव से पहले महाविकास अघाड़ी में फूट नजर आने लगी है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना और कांग्रेस के बीच कलह की बात सामने आने लगी है। ठाकरे गुट की श‍िवसेना का कहना है क‍ि नाना पटोले अड़‍ियल रुख अपनाए हुए हैं। जिसकी वजह से सीटों का बंटवारा नहीं हो पा रहा है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के बीच सीट बंटवारे को लेकर पसोपेश की स्थिति बनी हुई है। शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र कांग्रेस नेताओं पर निशाना तक साध दिया। उन्होंने कहा कि वे लिस्ट दिल्ली भेजते हैं। जिसके बाद बातचीत होती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Video: इस चेहरे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं शरद पवार? MVA में मचा हड़कंप!

First published on: Oct 18, 2024 10:30 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola