'कोई पछतावा नहीं, माफी तभी मांगूंगा जब...', विवाद के बाद कुणाल कामरा ने तोड़ी चुप्पी

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा की टिप्पणी से राज्य में सियासी पारा गरमा गया है। वहीं, विवाद के बाद कुणाल कामरा ने चुप्पी तोड़ते हुए अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।

comedian kunal kamra first reaction after demolition habitat hotel amid controversy

Kunal Kamra File Photo

स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपनी टिप्पणी से हुए विवाद के बाद चुप्पी तोड़ते हुए पहली प्रतिक्रिया दी है। कुणाल कामरा ने मुंबई पुलिस से कहा है कि उन्हें अपने ‘गद्दार’ या ‘देशद्रोही’ वाले बयान पर कोई पछतावा नहीं है। दरअसल, कामरा की ओर से ‘गद्दार’ और ‘देशद्रोही’ वाली टिप्पणी को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे से जोड़कर देखा जा रहा है।

क्या कहा कामरा ने?

कामरा ने कहा कि वह माफी तभी माफी मांगेंगे जब अदालत उनसे ऐसा करने के लिए कहेगी। बता दें कि माफी की मांग सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने की है। देवेन्द्र फडणवीस ने आज सुबह विधानसभा में कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का तर्क ‘निम्न स्तर की कॉमेडी और उपमुख्यमंत्री का अनादर’ तक नहीं बढ़ाया जा सकता। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुंबई पुलिस ने कुणाल कामरा से संपर्क किया और फोन पर पुलिस और कामरा के बीच शुरुआती पूछताछ हुई है। जब पुलिस ने कुणाल से पूछा कि क्या आपको अपने बयान पर कोई खेद या पछतावा है तो कुणाल ने कहा कि मैंने अपने होशो हवास में बयान दिया है और मुझे कोई खेद या पछतावा नहीं है। पुलिस सूत्रों ने आगे बताया कि कामरा ने उन अफवाहों का भी खंडन किया, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि शिंदे को निशाना बनाने के लिए विपक्ष द्वारा उन्हें पैसे दिए गए थे। उन्होंने यह भी बताया कि कामरा ने पुलिस से कहा कि यदि आवश्यक हो तो पुलिस उनके अकाउंट की जांच कर सकती है कि उन्हें कोई पैसा मिला है या नहीं।

कामरा और शिवसेना के 40 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

मुंबई पुलिस ने एक कार्यक्रम के दौरान एकनाथ शिंदे के लिए कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने पर स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मुंबई के खार इलाके में स्थित ‘हैबिटेट स्टूडियो’ में कथित रूप से तोड़फोड़ करने को लेकर शिवसेना के करीब 40 कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

कामरा के स्टूडियों पर चला बीएमसी का हथौड़ा

बता दें कि कामरा ने एक गाने के जरिए इनडायरेक्टली एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष किया था। इस केस में बीएमसी की टीम आज मुंबई के हैबिटेट स्टूडियो को तोड़ने पहुंची है। इस स्टूडियो के अबैध हिस्से पर बीएमसी का हथौड़ा चल चुका है। इससे पहले शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को रात में मुंबई में खार इलाके में स्थित ‘हैबिटेट कॉमेडी क्लब’ में कथित रूप से तोड़फोड़ की थी, जहां कामरा का कार्यक्रम शूट किया गया था।

कामरा ने एक्स पर पोस्ट किया था वीडियो

कुणाल कामरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने बॉलीवुड की फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के गीत पर पैरोडी सॉन्ग बनाया था। इसके जरिये उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर तीखे कमेंट किए थे। इसी कमेंट के बाद शिवसेना (शिंदे गुट) के नेताओं का गुस्सा भड़का।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ