शुरू में जो घटना ट्रेकिंग के दौरान हुआ एक दुखद हादसा लग रही थी, वो असल में एक सोची-समझी और भयानक हत्या निकली. 26 साल के केतन अग्रवाल 18 जून को अपनी मंगेतर सिया गोयल के साथ पुणे के पास लोहागढ़ किले की ट्रेकिंग पर गए थे, जहां सिया और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने उन्हें खाई में धक्का दे दिया. सिया और केतन की सगाई हो चुकी थी और इसी साल उनकी शादी होने वाली थी. खबरों के मुताबिक, परिवारों ने राजस्थान में एक महल 17 करोड़ रुपये में बुक किया था और मेहमानों को लाने-ले जाने के लिए दो प्राइवेट प्लेन का इंतज़ाम भी किया था. शुरू में सिया ने पुलिस को बताया कि फोटो खिंचवाते समय केतन का पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गए. लेकिन मंगलवार को पुलिस ने बताया कि सिया और उसके प्रेमी चेतन ने केतन को धक्का देकर मार डाला और इसे हादसा दिखाने की कोशिश की. पुलिस ने अब सिया और चेतन दोनों को गिरफ़्तार कर लिया है.
ये भी पढ़ें: ‘केतन अग्रवाल से नहीं करनी थी शादी’, पुणे हत्याकांड की आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी ने कबूल किया जुर्म
कौन थे चेतन अग्रवाल?
चेतन ‘सक्सेस ग्रुप’ नाम के एक पारिवारिक रियल एस्टेट बिज़नेस में डायरेक्टर और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) थे. वो पुणे में रहते थे. चेतन ने बैब्सन F.W. ओलिन ग्रेजुएट स्कूल ऑफ़ बिज़नेस से एंटरप्रेन्योरशिप में मास्टर ऑफ़ साइंस की डिग्री पूरी की. उनके पास सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी से BBA की डिग्री भी थी. चेतन के लिंक्डइन बायो के मुताबिक, वो ऐसे प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रहे थे जो ना सिर्फ आर्थिक विकास को बढ़ावा दें, बल्कि एक ग्रीन फ्यूचर में भी योगदान दें.
जांच में क्या मिला?
पुलिस जांच में पता चला कि सिया गोयल और चेतन चौधरी के बीच पिछले कई महीनों से संबंध थे. आरोप है कि दोनों केतन को अपने रिश्ते के बीच की रुकावट मानते थे और उन्हें रास्ते से हटाने की साजिश रच रहे थे. जांच एजेंसियों का दावा है कि केतन की हत्या की कई बार कोशिश की गई थी, लेकिन हर बार योजना सफल नहीं हो सकी. आखिरकार 18 जून को लोहागढ़ किले पर उन्हें खाई में धक्का देकर मार दिया गया. मामले की जांच में सीसीटीवी फुटेज अहम साबित हुई. पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया जो गर्मी के मौसम में हुडी पहनकर घटनास्थल के आसपास घूम रहा था. इसी सुराग ने जांच को नई दिशा दी और बाद में चेतन चौधरी की भूमिका सामने आई. केतन के परिवार ने शुरुआत से ही इस घटना को दुर्घटना मानने से इनकार किया था. परिवार के संदेह के बाद पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की, जिसके बाद पुलिस के सामने हाथ लगे कई अहम सबूत. पुलिस को चेतन और सिया के बीच कई महीने से जारी कॉल डिटेल्स और डिजिटल चैट्स मिली, जिसके बाद हत्या की गुत्थी सुलझती चली गई और दोनों आरोपी जेल की सलाखों के पीछे जा पहुंचे.
ये भी पढ़ें: खाई में मौत और प्रेमी की मौजूदगी…, राजा-सोनम रघुवंशी केस से कितनी मिलती है केतन-सिया की कहानी?
संबंधित खबरें
NDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
15 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
3 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
3 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
3 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
4 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines