हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

225 यात्रियों से भरी फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग, जयपुर से आ रहा था इंडिगो का विमान

आसमान में उड़ रहे विमान के टॉयलेट में धमकी भरा संदेश मिला और यात्रियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पायलट को फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट जयपुर से मुंबई जा रही थी। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है और हुआ क्या था?

विज्ञापन

इंडिगो एयरलाइन की डोमेस्टिक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। मामला बीती रात का है और विमान को इमरजेंसी में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराजा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारा गया। फ्लाइट 6E 5324 जयपुर से मुंबई आ रही थी, लेकिन इमरजेंसी लैंडिंग का कारण विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिलना बताया जा रहा है। जैसे ही पायलट को धमकी भरा संदेश मिलने की खबर मिली, उन्होंने ATC से संपर्क करके विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

प्रोटोकॉल के अनुसार, विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया। इमरजेंसी गेट के जरिए क्रू मेंबर्स ओर 225 पैसेंजरों को रेस्क्यू किया गया। इसके बाद उनके सामान की चेकिंग की गई। विमान का कोना-कोना खंगाला गया, लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एयरलाइन की ओर से मामले की पुष्टि की गई और बताया कि विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें:ट्रंप के टैरिफ से IPhone होगा महंगा! जानें कितने बढ़ सकते हैं दाम?

विज्ञापन

टॉयलेट में मिली धमकी लिखा नोट

PTI की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस से जानकारी मिली कि 7 अप्रैल को जयपुर एयरपोर्ट से मुंबई जाने के लिए इंडिगो की फ्लाइट 6ई 5324 ने उड़ान भरी। इस विमान में क्रू मेंबर्स के अलावा 225 पैसेंजर्स थे। जब विमान अपने सफर पर था तो विमान के शौचालय में एक शख्स को नोट मिला।

उस नोट पर लिखा था कि फ्लाइट के अंदर बम है और यह कुछ ही मिनटों में फट जाएगा। बम आपका इंतजार कर रहा है और यह कोई मजाक नहीं है। शख्स ने वह नोट क्रू मेंबर्स को दिया और पायलट ने फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करा दी। इसके चलते मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई। पूरी सुरक्षा के बीच फ्लाइट को एयरपोर्ट पर उतारा गया और बम की चेकिंग की गई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:सोना 40000 तक सस्ता हुआ तो ये होंगे 4 कारण, जानें एक्सपर्ट के हवाले से

पैसेंजर की मौत के कारण भी हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

बता दें कि बीते दिन इंडिगो की एक और फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी, क्योंकि इसमें सवार 89 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। फ्लाइट मुंबई से वाराणसी जा रही थी कि विमान को छत्रपति संभाजीनगर के चिकलठाणा हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारना पड़ गया। फ्लाइट में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की रहने वाली सुशीला देवी सवार थी, जिनकी तबीयत बिगड़ गई थी। एयरपोर्ट की मेडिकल टीम ने ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:भारत-पाकिस्तान समेत 14 देशों का वीजा बैन, जानें सऊदी अरब ने क्यों लिया फैसला?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola