---विज्ञापन---

देश angle-right

भारत-पाकिस्तान समेत 14 देशों का वीजा बैन, जानें सऊदी अरब ने क्यों लिया फैसला?

सऊदी अरब ने भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान समेत 14 देशों के लोगों को वीजा जारी करने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। वीजा निलंबन में हज और उमराह वीजा के साथ-साथ बिजनेस और पारिवारिक यात्रा भी शामिल है। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

---विज्ञापन---

सऊदी अरब ने हज यात्रा के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सऊदी अरब ने 14 देशों के वीजा पर बैन लगा दिया है। सऊदी अरब ने अब हज और उमराह के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है। वीजा सस्पेंशन में हज और उमराह वीजा के साथ-साथ बिजनेस और फैमिली ट्रिप के लिए वीजा भी शामिल है। यह रोक जून महीने के मध्य तक लागू रहेगा, क्योंकि जून महीने में हज यात्रा खत्म हो जाती है।

यह भी पढ़ें:आज ही के दिन हुआ था मैच फिक्सिंग का खुलासा, 2 भारतीय क्रिकेटरों पर लगा आजीवन बैन

---विज्ञापन---

सऊदी अरब ने इन 14 देशों पर लगाया प्रतिबंध

सऊदी अरब ने भारत, पाकिस्तान समेत 14 देशों के लोगों को वीजा जारी करने पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। इन 14 देशों में भारत भी शामिल है। इसके अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश, मिस्र, इंडोनेशिया, इराक, नाइजीरिया, जॉर्डन, अल्जीरिया, सूडान, इथियोपिया, ट्यूनीशिया, यमन तथा एक अन्य देश पर भी वीजा बैन लगा है।

सऊदी अधिकारियों ने वीजा बैन करने का फैसला लेने के पीछे हज यात्रा के दौरान सुरक्षा का हवाला दिया है। अधिकारियों ने बताया कि कई विदेशी नागरिक हज, उमराह और बिजनेस-फैमिला ट्रिप के बहाने देश में घुस रहे हैं। इसके बाद अवैध रूप से ज्यादा समय तक देश में बिता रहे हैं, जबकि वीजा सीमित समय के लिए होता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी की रोमांटिक प्रेम कहानी, जानें दोनों के बीच कैसे हुआ प्यार?

विदेशी लोग अब सिर्फ 13 अप्रैल तक कर सकते हैं अप्लाई

बता दें कि सऊदी अरब ने वीजा को लेकर कठोर कदम उठाया है। वहां के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अधिकारियों को हज यात्रा के वीजा को लेकर सख्त आदेश दिया है। इसी के तहत विदेशी लोगों के लिए सिर्फ 13 अप्रैल तक ही हज यात्रा वीजा अप्लाई कर सकते हैं। अगर इन दिनों तक वीजा अप्लाई नहीं किया तो हज समाप्त होने तक कोई भी नया हज वीजा जारी नहीं किया जाएगा।

---विज्ञापन---

हज के लिए 16 भाषाओं में लॉन्च किया डिजिटल गाइड

सऊदी अरब देश ने एक और नया नियम बनाया है। हज और उमराह के लिए 16 वित्रिन्न भाषाओं में एक डिजिटल गाइड भी लॉन्च किया है, ताकि पर्यटकों को सहायता एवं गाइडलाइन मिल सके।

यह भी पढ़ें:‘तौबा-तौबा’! लड़कियों से भरवाते थे ऐसे-ऐसे कॉलम…धनवर्षा’ गैंग की हरकतें चौंकाने वालीं

---विज्ञापन---

2024 में हज के दौरान गई थी 1000 जानें

बता दें कि पिछले साल 2024 में हज के दौरान 1000 लोगों की जान चली गई थी। भीड़-भाड़ तथा गर्मी होने के कारण लोगों की तबीयत खराब हो गई थी। इसलिए सऊदी अरब ने वीजा बैन करने और रजिस्ट्रेशन कराने का कदम उठाया है। अधिकारियों ने चेतावनी भी दी है कि अवैध रूप से किसी भी व्यक्ति को देश में घुसने नहीं दिया जाएगा। अगर उसने नियम तोड़ने की कोशिश की तो सऊदी अरब में एंट्री पर 5 साल का प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

First published on: Apr 07, 2025 09:00 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग में बतौर चीफ सब एडिटर सेवाएं दे रही हैं। यहां की कोर टीम का हिस्सा हैं और नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ रखती हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola