Ejaz Lakdawala: गैंगस्टर एजाज लकड़ावाला मरे हुए मच्छरों से भरी एक प्लास्टिक की बोतल को लेकर कोर्ट में पेशी के दौरान पहुंचा। यहां गैंगस्टर ने मच्छरों से भरे बोतल को दिखाते हुए एक मच्छरदानी की मांग कि लेकिन सेशन कोर्ट ने उसकी मांग को खारिज कर दिया।
अभी पढ़ें – पॉल्यूशन की मार, दिल्ली के स्कूलों में पांचवीं तक की सभी क्लास 8 नवंबर तक बंद, आदेश जारी
मुंबई की तलोजा जेल में बंद हैं गैंगस्टर
भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के पूर्व सहयोगी लकड़ावाला पर कई आपराधिक मामले चल रहे हैं, जिनमें महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून भी शामिल है। उसे जनवरी 2020 में गिरफ्तार किया गया था और तब से वह पड़ोसी नवी मुंबई की तलोजा जेल में बंद है।
मई में जब्त किया गया था मच्छरदानी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एजाज लकड़ावाला ने हाल ही में अदालत में एक अर्जी दाखिल कर मच्छरदानी का इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी थी। लकड़वाला ने अपने आवेदन में कहा था कि 2020 में जब उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया था, तब उसे मच्छरदानी उपयोग करने के लिए दिया गया था लेकिन इसी साल मई में जेल अधिकारियों ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए मच्छरदानी को जब्त कर लिया।
जेल अधिकारियों ने याचिका का किया विरोध
गुरुवार को जब लकड़ावाला को सेशन कोर्ट में पेश किया गया तो उसने मरे हुए मच्छरों से भरी प्लास्टिक की बोतल दिखाई और कहा कि तलोजा जेल के कैदियों को हर रोज इस समस्या का सामना करना पड़ता है, लेकिन जेल अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए याचिका का विरोध किया।
अभी पढ़ें – वंदे भारत ट्रेन से न टकराए जानवर, RPF ने गांव के सरपंचों को भेजा नोटिस
इसके बाद सेशन कोर्ट ने आवेदन को खारिज करते हुए कहा कि आरोपी आवेदक (लकड़ावाला) ओडोमोस और अन्य मच्छर भगाने वाली दवाओं का इस्तेमाल कर सकता है। लकड़ावाला के अलावा, तलोजा जेल के कई विचाराधीन कैदियों ने भी इसी तरह के आवेदन दायर किए हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
NDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
2 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
2 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
2 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
3 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
3 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines