Flights-Train Bomb Threat : देश में 14 से 29 अक्टूबर के बीच एयरलाइंस की 500 से अधिक फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। ये धमकी कौन दे रहा था, इस उलझन में जांच एजेंसियां जुटी थीं। इस मामले में पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार किया है, जो आतंकवाद पर किताब लिख चुका है। आइए जानते हैं कि क्या था शख्स का मकसद?
फ्लाइट्स और ट्रेनों में बम की धमकी देने वाला शख्स कौन?
नागपुर पुलिस ने महाराष्ट्र के माओवाद प्रभावित गोंदिया जिले के 35 वर्षीय निवासी जगदीश उइके को गिरफ्तार किया। उइके खुद को लेखक बताया है और वह आतंकवाद पर लिखता है। इससे पहले भी साल 2021 में उसे गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
यह भी पढ़ें : Bomb Threats: आज फिर 32 विमानों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, यात्रियों में मचा हड़कंप
जानें क्या लगा है आरोप?
जगदीश उइके पर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), टॉप सरकारी अफसरों, उड़ानों और ट्रेनों में बम की धमकी देने के लिए 354 फर्जी ईमेल भेजने का आरोप है। आरोपी ने जनवरी से लेकर अबतक पीएमओ और अन्य अधिकारियों को करीब 100 बार ईमेल किया था, जिसमें आतंकवाद पर उसकी किताब ‘आतंकवाद- एक तूफानी राक्षस’ के लिए सपोर्ट मांगा था।
किताब प्रकाशित करने का बना रहा था दबाव
पुलिस कमिश्नर रविंदर सिंघल ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि वह बार-बार ईमेल के जरिए अपनी किताब प्रकाशित कराने के लिए पीएमओ और सरकारी अधिकारियों पर दबाव बना रहा था, लेकिन बाद में वह निराश होकर फर्जी मेल भेजने लगा। उन्होंने कहा कि संदिग्ध व्यक्ति से पहले भी दो बार पूछताछ की जा चुकी है। एक बार उससे आपत्तिजनक ईमेल भेजने और दूसरी बार नौकरी के इच्छुक लोगों के पीएमओ से नजदीकी होने की शिकायत पर पूछताछ की गई। हालांकि, मुंबई पुलिस की साइबर क्राइम ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
यह भी पढ़ें : राजकोट के 10 होटलों को बम से उड़ा देने की धमकी, जानें किन-किन होटलों को मिला ईमेल?
फडणवीस को भी भेजा था मेला
उइके ने हाल ही में किए गए ईमेल में कथित तौर पर देश में स्लीपर सेल गतिविधि की चेतावनी जारी की। पुलिस उसके उपकरणों और किसी भी साइबर कैफे टर्मिनल की जांच कर रही है, जिसका उसने ईमेल भेजने के लिए इस्तेमाल किया हो। साथ ही आरोपी के कॉल डिटेल रिकॉर्ड और लैपटॉप भी स्कैन किए जा रहे हैं। उसके बैंक खातों की डिटेल्स खंगाली जा रही है। पुलिस ने उसके जीमेल अकाउंट के भेजे गए सेंड फोल्डर में 354 ईमेल चिह्नित किए हैं। उसने पिछले महीने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को एक भी मेल भेजा था।
संबंधित खबरें
90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
1 day agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
1 day agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
2 days agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
2 days agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
3 days agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
3 days agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
3 days agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
5 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
5 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines