Bomb Threats: आज फिर 32 विमानों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, यात्रियों में मचा हड़कंप

Bomb Threats : देश में एक बार फिर विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। ये धमकी का सिलसिला रुक नहीं रहा है। कभी ईमेल के माध्यम से तो कभी सोशल मीडिया के माध्यम से ये धमकियां मिल रही हैं। आइए जानते हैं कि ताजा मामला क्या है?

Air India Flight

Bomb Threats : देश में फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। पिछले 15 दिनों के अंदर कई विमानों को ऐसी धमकी मिल चुकी है। एक बार फिर एयर इंडिया के विमानों में बम होने की सूचना मिली, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट प्रशासन सभी विमानों की जांच पड़ताल कर रहा है, लेकिन अभीतक किसी भी फ्लाइट में बम नहीं मिला।

विज्ञापन

आपको बता दें कि भारतीय विमानन कंपनियों के करीब 350 विमानों को अबतक बम से उड़ाने की झूठी धमकी मिल चुकी है। सोशल मीडिया के जरिये अधिकांश धमकियां मिली हैं। इसी क्रम में मंगलवार को एक बार फिर 32 फ्लाइट्स में बम होने की खबर आई है। ये विमान एयर इंडिया के हैं। इसकी सूचना मिलते ही सुरक्षा बल अलर्ट हो गया।

विज्ञापन

सिर्फ एक विमान की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

विज्ञापन

बम की धमकी मिलने के बाद सिर्फ एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई और बाकी फ्लाइट्स को उनके गंतव्य एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। इसके बाद सुरक्षा बलों की टीम ने विमानों से यात्रियों को बाहर निकाला और विमानों की जांच की। ये धमकी विमानों के लैंड होने के बाद मिली।

विज्ञापन

ऐसे मिले धमकी भरे मैसेज

बताया जा रहा है कि एयर इंडिया के विमानों के लिए धमकी भरे कुछ संदेश टॉयलेट में लिखे मिले, जबकि कुछ ईमेल और सोशल मीडिया के जरिये भेजे गए थे। एयरपोर्ट प्रशासन ने सभी प्रोटोकॉल का पालन किया और जांच पड़ताल के बाद यात्रियों को घर जाने दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ