First Accident on MTHL: देश के सबसे बड़े समुद्री पुल मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (Mumbai Trans Harbour Link) पर पहला एक्सीडेंट का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो आज का बताया जा रहा है। वीडियो में एक लाल कार सड़क पर पलटती हुई दिखाई दे रही है। पूरे वीडियो को पीछे चल रही एक कार में लगे डैश कैम में रिकॉर्ड किया गया है।
दोपहर का है वीडियो
वीडियो दोपहर दो बजकर 50 मिनट के आसपास का है। एक लाल कार MTHL पर कई गुलाटी खाती हुई नजर आई। बताया जा रहा है कि इस एक्सीडेंट में दो लोग घायल हुए हैं।
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कार बहुत तेजी से आ रही थी। वह अपने आगे चल रही कारों से आगे बढ़ना चाहती थी। इसी दौरान ओवरटेक करने के प्रयास में ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बड़ा हादसा हो गया। यह तो गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
यह भी पढ़ें: Ram Mandir: ‘मोदी पीएम नहीं होते तो नहीं बन पाता राम मंदिर…’, कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान
12 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन
एमटीएचएल मुंबई में स्थित है। यह छह लेन और 22 किलोमीटर लंबा है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल 12 जनवरी को किया है। पुल मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ता है। पुल के बनने से लोगों का करीब एक घंटे का समय बच रहा है। इस पुल को अटल सेतु के नाम से भी जाना जाता है।
AI से लैस 400 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए
MTHL की सुरक्षा के लिए AI से लैस 400 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अगर पुल पर कोई कोई गाड़ी खराब होती है या कोई संदिग्ध दिखता है तो ये कैमरे तुरंत कंट्रोल रूम को खबर कर देंगे।
यह भी पढ़ें: 2 सीट से लेकर 300 प्लस का सफर, भाजपा के लिए कैसे ‘वरदान’ साबित हुआ राम मंदिर
संबंधित खबरें
'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
1 day ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
2 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
3 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
3 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
3 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
3 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
4 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
4 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
5 days agoमौत के 4 साल बाद फ्रीजर में रखी लाश, परिवार को जिंदा होने की उम्मीद
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines