---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

देश के सबसे बड़े समुद्री पुल MTHL पर पहला एक्सीडेंट, तेज रफ्तार कार पलटी; देखें वीडियो

First Accident on MTHL: देश के सबसे बड़े समुद्री पुल महाराष्ट्र ट्रांस हार्बर लिंक पर पहला एक्सीडेंट का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो आज का बताया जा रहा है।

---विज्ञापन---

First Accident on MTHL: देश के सबसे बड़े समुद्री पुल मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (Mumbai Trans Harbour Link) पर पहला एक्सीडेंट का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो आज का बताया जा रहा है। वीडियो में एक लाल कार सड़क पर पलटती हुई दिखाई दे रही है। पूरे वीडियो को पीछे चल रही एक कार में लगे डैश कैम में रिकॉर्ड किया गया है।

दोपहर का है वीडियो

---विज्ञापन---

वीडियो दोपहर दो बजकर 50 मिनट के आसपास का है। एक लाल कार MTHL पर कई गुलाटी खाती हुई नजर आई। बताया जा रहा है कि इस एक्सीडेंट में दो लोग घायल हुए हैं।

---विज्ञापन---

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कार बहुत तेजी से आ रही थी। वह अपने आगे चल रही कारों  से आगे बढ़ना चाहती थी। इसी दौरान ओवरटेक करने के प्रयास में ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बड़ा हादसा हो गया। यह तो गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Ram Mandir: ‘मोदी पीएम नहीं होते तो नहीं बन पाता राम मंदिर…’, कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान

12 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन

---विज्ञापन---

एमटीएचएल मुंबई में स्थित है। यह छह लेन और 22 किलोमीटर लंबा है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल 12 जनवरी को किया है। पुल मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ता है। पुल के बनने से लोगों का करीब एक घंटे का समय बच रहा है। इस पुल को अटल सेतु के नाम से भी जाना जाता है।

AI से लैस 400 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए

---विज्ञापन---

MTHL की सुरक्षा के लिए AI से लैस 400 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अगर पुल पर कोई  कोई गाड़ी खराब होती है या कोई संदिग्ध दिखता है तो ये कैमरे तुरंत कंट्रोल रूम को खबर कर देंगे।

यह भी पढ़ें: 2 सीट से लेकर 300 प्लस का सफर, भाजपा के लिए कैसे ‘वरदान’ साबित हुआ राम मंदिर

First published on: Jan 21, 2024 09:47 PM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola