Female Trainee pilot lands airplane on taxiway: रायबरेली स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (IGRUA) की एक महिला ट्रेनी पायलट का मंगलवार को कथित तौर पर नागपुर के हवाई यातायात नियंत्रण (ATC) से संपर्क टूट गया। इसके बाद महिला पायलट ने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे से 1.3 किमी दूर एक टैक्सीवे पर प्लेन उतार दिया। जानकारी के अनुसार, उन्होंने गोंदिया से डायमंड-40 विमान से उड़ान भरी थी और रायपुर में दूसरी बार प्लेन लैंड करने से पहले वह अकेले ही नागपुर के लिए उड़ान भर रही थीं।
एटीसी रडार पर इसकी भनक लगने के बाद नागपुर हवाईअड्डे से भेजी गई एक खोजी टीम ने आस-पास की तलाशी ली और उसे मिहान एसईजेड में टैक्सीवे पर ट्रैक किया, जो विमान के रखरखाव और ओवरहाल डिपो के लिए टोअवे सुविधा के रूप में कार्य करता है। इसके बाद घटना की सूचना नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को दी गई है।
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
महिला का एटीसी से टूट गया था संपर्क
जानकारी के अनुसार, रनवे पर साफ चिह्न होते हैं, जिन्हें ट्रेनी पायलट प्लेन की लैंडिंग कराने से पहले पहचान सकते हैं। वहीं, टैक्सीवे पर दिखाई देने वाला क्रॉस पर प्लेन को लैंड करने की मनाही होती है ताकि किसी तरह हादसा न हो। इसी दौरान जब विमान पायलट ने एटीसी से प्लेन को उतारने की अनुमति मांगी है, तो उसे सही जगह लैंडिंग के लिए एक रास्ता दिया और पूछा कि क्या आपको रनवे देखाई दे रहा है। हालांकि, उस दौरान महिला पायलट का लैंडिंग के दौरान एटीसी से संपर्क टूट गया था। वहीं, जब उसने टैक्सीवे को देखा था तो उसने प्लेन की वहीं पर ही लैंडिंग करा दी। क्योंकि रास्ता बदलने और रनवे की ओर उड़ान भरने में बहुत देर हो चुकी थी। साथ ही महिला पायलट को उस समय हवाई यातायात के बारे में पता नहीं था।
ये भी पढ़ें: Viral Video: ‘खरगोश हो क्या’? बाइक पर पिकाचू बनकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने रोका
मिली जानकारी के मुताबिक, एटीसी रडार से दूर जाने के बाद दुर्घटना से बचने के लिए पायलट ने विमान को टैक्सीवे पर उतार दिया। हालांकि, इस मामले की जांच की जाएंगी कि उसने रवने की जगह टैक्सीवे पर प्लेन की लैंडिंग क्यों कराई। एटीसी अधिकारियों ने इस मामले में कुछ नहीं बताया कि मामले की जांच कौन करेगा।
ये भी पढ़ें: CNG Price: दिल्ली-एनसीआर में बढ़े CNG के दाम, जानें नई कीमत
संबंधित खबरें
जुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
22 mins agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
2 hrs agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
19 hrs agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
23 hrs agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
1 day agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
2 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
3 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
4 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
5 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines