CNG Price: दिल्ली-एनसीआर में बढ़े CNG के दाम, जानें नई कीमत

Delhi NCR CNG price hike: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार से सीएनजी की कीमतों में बदलाव किया गया है। हरियाणा के रेवाड़ी को छोड़कर बाकी जगहों पर एक रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से सीएनजी के दामों को बढ़ाया गया है।

CNG Price: दिल्ली-एनसीआर में बढ़े CNG के दाम, जानें नई कीमत

Delhi NCR CNG price hike: दिल्ली-एनसीआर में 23 नवंबर से सीएनजी के दामों में बदलाव किया गया है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड कंपनी ने गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी है कि 23 नवंबर सुबह 6 बजे से सीएनजी की कीमतों में बदलाव किया जा रहा है। ऐसे में गुरुवार 6 बजे से नई कीमतें लागू हो जाएंगी। इसी के साथ दिल्ली-एनसीआर में सीएनसी की कीमतों में प्रति किलोग्राम के हिसाब से एक रुपए की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में सीएनजी जो बुधवार को 74.59 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से मिल रही थी। वहीं अब उसकी कीमत 75.59 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। जबकि नोएडा में सीएनजी की कीमत 80.20 प्रति किलोग्राम से 81.20 रुपए की गई है।

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में सीएनजी की कीमत बढ़ी

इसके अलावा गौतमबुद्धनगर, गजियाबाद में भी एक रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से सीएनजी में बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, हरियाणा के रेवाड़ी में एक रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से कीमत घटाई है। बुधवार रेवाड़ी में सीएनजी की कीमत प्रति किलोग्राम 82.20 रुपए से कम कर 81.20 रुपये प्रति किलोग्राम की गई है। बता दें कि इसके अलावा और कहीं पर सीएनजी की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन

23 नवबंर से दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की नई कीमतें

दिल्ली- 74.59 प्रति किलोग्राम से 75.59 रुपए
नोएडा- 80.20 प्रति किलोग्राम से 81.20 रुपए
ग्रेटर नोएडा- 79.20 प्रति किलोग्राम से 80.20 रुपए
गाजियाबाद और हापुड़- 79.20 प्रति किलोग्राम से 80.20 रुपए
रेवाड़ी- 82.20 रुपए प्रति किलोग्राम से 81.20 रुपए

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ