हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आशंका हुई सच! मुंबई में इमारत गिरने से पहले घर छोड़ने वाला था परिवार, एक दिन पहले आ गई मौत

Mumbai Rain: शनिवार दोपहर से ही उस अवैध चार मंजिला इमारत में खतरे के स्पष्ट संकेत दिखने लगे थे. इमारत की दीवारें चटकने लगी थीं, टाइल्स टूटकर गिर रही थीं और वह एक तरफ झुक गई थी.

विज्ञापन

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के मानखुर्द इलाके से एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई है, जहां भारी बारिश के बीच एक अवैध चार मंजिला इमारत भरभराकर जमींदोज हो गई. इस हादसे में एक ही परिवार के कई लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई. इस त्रासदी का सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि पीड़ित परिवार को पहले ही हादसे का अंदेशा हो चुका था और उन्होंने रविवार को ही उस घर को खाली कर दूसरी जगह जाने की पूरी तैयारी कर ली थी. लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था और शनिवार रात को ही मौत ने उनके दरवाजे पर दस्तक दे दी.

यह भी पढ़ें: Bullet Train News: दिल्ली से इन 4 रूटों पर दौड़ेगी हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन, कनेक्ट होंगे 50 शहर, जानिए क्या है पूरा प्लान?

हादसे की पहले ही हो गई थी आशंका


यह दर्दनाक हादसा मानखुर्द के न्यू मंडाला (जनता नगर) इलाके में हुआ. मृतक महिला अख्तर जहां के पति और पेशे से मजदूर मोइनुद्दीन ने बताया कि उनकी पत्नी को इस बात का पहले ही आभास हो गया था कि उनके टिन-शेड वाले घर के ठीक बगल में बनी बहुमंजिला इमारत कभी भी गिर सकती है. लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण उस इमारत की स्थिति बेहद जर्जर हो चुकी थी. परिवार ने तय किया था कि वे रविवार सुबह ही सुरक्षित स्थान पर चले जाएंगे. हादसे के वक्त मोइनुद्दीन किसी काम से घर से बाहर गए थे, जिसके कारण उनकी जान बच गई, लेकिन जब तक वे लौटते, उनका पूरा परिवार मलबे के नीचे दफन हो चुका था.

विज्ञापन

इमारत खाली कर चुके थे लोग, पड़ोसी बन गए शिकार

पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर से ही उस अवैध चार मंजिला इमारत में खतरे के स्पष्ट संकेत दिखने लगे थे. इमारत की दीवारें चटकने लगी थीं, टाइल्स टूटकर गिर रही थीं और वह एक तरफ झुक गई थी. अपनी जान बचाने के लिए उस इमारत में रहने वाले सभी लोग आनन-फानन में अपना सामान छोड़कर बाहर निकल गए थे. अख्तर जहां भी अपने बच्चों के साथ सुरक्षित निकलने के लिए सामान पैक कर ही रही थीं कि अचानक इमारत उनके टिन-शेड के मकान पर आ गिरी. इमारत के भीतर रहने वाले तो बच गए, लेकिन उसकी चपेट में आने से पड़ोसी मकान पूरी तरह तबाह हो गया.

यह भी पढ़ें: School Closed:महाराष्ट्र में आफत बनकर बरस रही बारिश! मुंबई, ठाणे, नासिक समेत इन जिलों में आज से सभी स्कूल बंद

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola