School Closed:महाराष्ट्र में आफत बनकर बरस रही बारिश! मुंबई, ठाणे, नासिक समेत इन जिलों में आज से सभी स्कूल बंद

Maharashtra School Closed: महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश और IMD के रेड अलर्ट के बाद मुंबई, ठाणे और नासिक समेत 6 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं. जानिए त्र्यंबकेश्वर मंदिर, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और फ्लाइट्स-ट्रेनों की स्थिति पर ताजा अपडेट.

SCHOOL CLOSED

महाराष्ट्र में स्कूल बंद. (Image AI)

खबर की मुख्य बातें:-

विज्ञापन
  • महाराष्ट्र में लगातार मूसलाधार बारिश से कई जिलों में जलभराव जैसे हालात बन गए हैं.
  • IMD ने अगले 24 घंटों के लिए कई इलाकों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
  • मुंबई, मुंबई उपनगर, ठाणे, पालघर, नासिक और रायगढ़ में एहतियातन स्कूल और कॉलेज बंद किए गए हैं.
  • जलभराव, पेड़ गिरने, बिजली गिरने और ट्रैफिक जाम की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है.
  • BMC ने लोगों से बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है.

महाराष्ट्र में मानसून का सिलसिला जारी है, जिसको लेकर आए दिन कई तरह की खबरें सामने आती रहती है. आर्थिक राजधानी मुंबई समेत महाराष्ट्र में बारिश ने इतना खतरनाक रूप ले लिया है कि कई हिस्सों में पानी भराव, करंट लगना, पटरियों पर पानी का भर जाना आदि की खबरें सामने आ रही है. इसी बीच मौसम विभाग द्वारा अगले 24 घंटों के लिए अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद एहतियात के तौर पर राज्य के छह जिलों में स्कूल और कॉलेजों में आज छुट्टी घोषित की गई है. इन छह जिलों में मुंबई, मुंबई उपनगर, ठाणे, पालघर, नासिक और रायगढ़ शामिल है. इन जिलों में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है.

विज्ञापन

क्यों बंद करना पड़ा स्कूल?

मुंबई में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और IMD द्वारा जारी अलर्ट के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से बड़े कदम उठाए हैं. बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है.

विज्ञापन

प्रशासन और BMC द्वारा जारी की गई मुख्य बातें और गाइडलाइंस नीचे दी गई हैं:

बढ़ता खतरा: लगातार 3 दिनों की बारिश के कारण जलजमाव (Waterlogging), पेड़ गिरने और भारी ट्रैफिक जाम की आशंका बहुत बढ़ गई है.

विज्ञापन

छात्रों की सुरक्षा: सड़कों पर बने हालातों को देखते हुए छात्रों के लिए यात्रा करना असुरक्षित माना गया है, जिसके चलते यह फैसला लिया गया.

BMC की सख्त सलाह: बीएमसी ने आम जनता से अपील की है कि वे घरों में ही सुरक्षित रहें और बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें.

विज्ञापन
जिलाIMD अलर्टस्कूल/कॉलेजमुख्य स्थिति
मुंबईऑरेंज अलर्टबंदभारी जलभराव, ट्रैफिक और फ्लाइट प्रभावित
मुंबई उपनगरऑरेंज अलर्टबंदलगातार भारी बारिश
ठाणेऑरेंज अलर्टबंदजलभराव और पेड़ गिरने की घटनाएं
पालघररेड अलर्टबंदअति भारी बारिश की संभावना
नासिकरेड अलर्टबंदत्र्यंबकेश्वर क्षेत्र में बादल फटने जैसी आशंका
रायगढ़रेड अलर्टबंदभारी बारिश और सतर्कता जारी

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की इन जिलों को चेतावनी

महाराष्ट्र में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के बाद, स्थिति को काबू में रखने के लिए प्रशासन लगातार युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है, ताकि किसी तरह की आपात स्थिति लोगों के सामने न आए. इसी बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने चेतावनी दी है कि नासिक और त्र्यंबकेश्वर के कुछ इलाकों में बादल फटने जैसे हालात बन सकते हैं, जिससे लगभग 300 मिमी बारिश हो सकती है. उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने पहले ही तैयारियां शुरू कर दी हैं और भारी बारिश के अनुमान को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

त्र्यंबकेश्वर मंदिर भी आज बंद

महाराष्ट्र के नासिक में आज भारी बारिश और बादल फटने की आशंका के बीच सुरक्षा के लिहाज से प्रसिद्ध त्र्यंबकेश्वर मंदिर (Trimbakeshwar Temple) को दर्शन के लिए बंद कर दिया गया है. त्र्यंबक पहाड़ियों पर घने काले बादल छाए हुए हैं और लगातार हो रही मूसलाधार बरसात व तेज हवाओं के कारण आस-पास के सभी बाजार पूरी तरह बंद हैं. सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने मंदिर से कई मीटर पहले ही सख्त नाकाबंदी कर दी है, जिससे मध्य प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों से दर्शन करने आए सैकड़ों श्रद्धालु सुरक्षित अपने घर व होटल पर लौट रहे हैं. त्र्यंबकेश्वर और आसपास के इलाकों में तेजी से पानी भरना शुरू हो गया है, जिसके चलते प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है.

विज्ञापन

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे फिर शुरू

भारी बारिश के कारण सोमवार सुबह लैंडस्लाइड के बाद मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के मिसिंग लिंक की टनल बंद कर दिया गया था. हालांकि, युद्ध स्तर पर सड़क को साफ करने और दोबारा खोलने का काम तेजी से किया गया. करीब 18 घंटे बाद यातायात के लिए फिर से टनल को खोल दिया गया है. हालांकि फिलहाल अभी सिर्फ दो लेन पर ही वाहनों की आवाजाही शुरू की गई है. इसकी वजह यह है कि सुरंग के ऊपर से अब भी झरने की तरह पानी बह रहा है और उसके साथ छोटे-छोटे पत्थर भी नीचे गिर रहे हैं.

अन्य जिलों में भी बंद हो सकते हैं स्कूल और कॉलेज

मौसम विभाग ने राज्य के कुछ क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट और कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान भारी बारिश, पेड़ गिरने, बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए नागरिकों से घर में व सुरक्षित स्थान में रहने के अपील की जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों का कहना है कि मौसम की स्थिति और बारिश को देखते हुए स्कूल-कॉलेजों को लेकर आगे भी आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे.

विज्ञापन

रेलवे और हवाई सेवा प्रभावित

भारी बारिश के कारण मुंबई के आसपास आदि शहरों में रेलवे सेवा आम दिनों के तुलना में थोड़ी देरी से संचालित हो रही है. हालांकि, मौसम विभाग ने आज भी पालघर जिले सहित वसई-विरार क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. दिनभर मूसलाधार से अति मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है. इतना ही नहीं, भारी बारिश के चलते मुंबई एयरपोर्ट पर विमान सेवा प्रभावित हुई है. कई फ्लाइट रद्द हुई हैं या फिर डाइवर्ट की गई हैं. मुंबई एयरपोर्ट से 13 फ्लाइट डाइवर्ट की गई है. इंडिगो की दिल्ली, इंदौर सहित 4 उड़ान रद्द हुई हैं. वहीं एयर इंडिया की एडवाइजरी जारी हुई जिसके अनुसार मुंबई और दिल्ली में खराब मौसम के चलते उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं.

मुख्य निष्कर्ष:- महाराष्ट्र में भारी बारिश ने जनजीवन को गंभीर रूप से प्रभावित कर दिया है. छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए छह जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद रखने का निर्णय लिया गया है. प्रशासन, BMC और जिला अधिकारी लगातार राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं. बता दें कि IMD के रेड और ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन की सलाह का पालन करने की आवश्यकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ