पान मसाला और गुटखा उत्पादों के विज्ञापनों को लेकर महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने कड़ा रुख अपना लिया है. एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने पान मसाला का प्रचार करने वाले बॉलीवुड सितारों पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने फिल्मी सितारों को दोहरे मापदंड छोड़ने की नसीहत देते हुए सीधी चुनौती दी कि वे पहले इन चीजों को खुद खाएं और अपने बच्चों को खिलाएं, फिर जनता को बताएं. एनडीटीवी के एक कार्यक्रम में बोलते हुए तुकाराम मुंढे ने कहा, “अगर आप पान या गुटखा का विज्ञापन कर रहे हैं तो पहले इसका सेवन खुद करें. अपने बच्चों को इसे खाने दें और उनकी आदत बनवाएं. उसके बाद बाकी दुनिया से ऐसा करने को कहें. यह उल्टा कैसे हो सकता है?”
यह भी पढ़ें : कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे? 21 साल में 25 ट्रांसफर, अब FDA में ‘रियल लाइफ सिंघम’ की कार्रवाई
निजी जीवन और पेशेवर जिंदगी के लिए अलग-अलग नियम नहीं
मुंढे ने कहा कि निजी जीवन और पेशेवर जिंदगी के लिए अलग-अलग नियम नहीं हो सकते. उन्होंने कहा, “मुझे दोगलापन और चापलूसी बिल्कुल पसंद नहीं है. किसी भी स्थिति में दोहरे चेहरे और अलग-अलग पैमाने सही नहीं हैं.” यह बयान ऐसे समय आया है जब महाराष्ट्र एफडीए ने अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है. एफडीए का मानना है कि यह प्रतिबंधित पान मसाला और तंबाकू उत्पादों का सरोगेट यानी परोक्ष रूप से किया जाने वाला प्रचार हो सकता है. महाराष्ट्र में पान मसाला पूरी तरह प्रतिबंधित है.
एफडीए कमिश्नर ने उस दलील को भी सिरे से खारिज कर दिया जिसमें कहा जाता है कि कलाकार केवल विज्ञापन का चेहरा होते हैं और उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं बनती. मुंढे ने कहा कि कोई यह कहकर पल्ला नहीं झाड़ सकता कि जिम्मेदारी सिर्फ निर्माता की है. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी ब्रांड को अपना चेहरा देने का मतलब केवल कमाई नहीं है, बल्कि कानूनी और सामाजिक जिम्मेदारी भी है कि वे जनता को क्या खरीदने और खाने के लिए कह रहे हैं.
यह भी पढ़ें : गुटखा कारोबारियों पर पहली बार लगेगा मकोका, इस राज्य में FDA कमिश्नर का बड़ा आदेश
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
3 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
4 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
5 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
6 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
6 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines