कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे? 21 साल में 25 ट्रांसफर, अब FDA में ‘रियल लाइफ सिंघम’ की कार्रवाई

21 साल की प्रशासनिक सेवा में करीब 25 तबादलों के लिए चर्चा में रहे IAS अधिकारी तुकाराम मुंढे अब महाराष्ट्र FDA में खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्त कार्रवाई कर रहे हैं. इस बीच उनके करियर और उनके तबादले को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं.

IAS Tukaram Mundhe .jpg

महाराष्ट्र में इन दिनों एक IAS अधिकारी का नाम लगातार सुर्खियों में है. वजह है खाद्य सुरक्षा को लेकर उनका सख्त रवैया और लगातार हो रही कार्रवाई. बात हो रही है 2005 बैच के IAS अधिकारी तुकाराम मुंढे की, जिन्हें महाराष्ट्र में उनके कड़े प्रशासनिक तेवरों के कारण ‘सिंघम’ के नाम से भी जाना जाता है. बता दें कि 21 साल की सेवा में तुकाराम मुंढ़े का करीब 25 बार तबादला हो चुका है और अभी वो महाराष्ट्र के Food and Drug Administration (FDA) के आयुक्त हैं.

विज्ञापन

मुंढे ने 25 मई 2026 को महाराष्ट्र FDA के आयुक्त का पद संभाला था. इसके बाद से ही विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है. मिलावट, साफ-सफाई नहीं होना और खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है. पिछले कुछ महीनों में बड़े रेस्तरां से लेकर क्विक-कॉमर्स कंपनियों के वेयरहाउस तक FDA की जांच के दायरे में आए हैं.

विज्ञापन

तुकाराम मुंढ़े का राजनीतिक सफर

तुकाराम हरिभाऊ मुंढे का जन्म 3 जून 1975 को महाराष्ट्र के बीड जिले के ताडसोना गांव में एक साधारण किसान परिवार में हुआ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय, औरंगाबाद से बीए और एमए की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद वे 2005 बैच के महाराष्ट्र कैडर के आईएएस अधिकारी बने. प्रशासनिक सेवा में अपनी सादगी, बेबाकी और सख्त कार्यशैली के चलते मुंढे की अलग पहचान बनी. सोशल मीडिया से लेकर प्रशासनिक हलकों तक, उनकी कार्यशैली की अक्सर चर्चा होती रहती है.

21 साल में हुए 25 तबादले

मुंढे की पहचान सिर्फ उनकी सख्त कार्यशैली से नहीं, बल्कि बार-बार होने वाले तबादलों से भी जुड़ी रही है. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, करीब 21 साल के प्रशासनिक करियर में उनका 25वां तबादला हो चुका है. कई मौकों पर एक ही साल में उनका दो से तीन बार ट्रांसफर हुआ. यही वजह है कि हाल के वर्षों में उनकी तुलना हरियाणा के पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक खेमका से भी होने लगी है.

विज्ञापन

CM फडणवीस ने किया कार्रवाई का समर्थन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खाद्य पदार्थों में मिलावट और खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के खिलाफ FDA की सख्त कार्रवाई का समर्थन किया है. FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में चल रहे अभियान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने साफ किया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. फडणवीस ने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट या सुरक्षा मानकों की अनदेखी सीधे तौर पर लोगों के स्वास्थ्य और जीवन के लिए बड़ा खतरा बन सकती है. ऐसे मामलों में लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी है.

विज्ञापन

बड़े ब्रांड्स पर भी दिख रहा कार्रवाई का असर

मुंढे की कार्रवाई का असर बड़े ब्रांडों पर भी दिख रहा है. महाराष्ट्र FDA ने स्वच्छता संबंधी गंभीर खामियां मिलने के बाद कुछ Domino’s और Pizza Hut आउटलेट्स को बंद कराया. जांच में ग्रीस जमा होने, कीड़ों की मौजूदगी और खाद्य उत्पादों पर एक्सपायरी से जुड़ी गड़बड़ियां भी सामने आई थीं. इसके अलावा Blinkit, Swiggy, Instamart और Zepto जैसे क्विक-कॉमर्स नेटवर्क से जुड़े गोदामों का भी निरीक्षण किया गया. कई जगहों पर गंभीर स्वच्छता संबंधी कमियां मिलने के बाद लाइसेंस निलंबित किए गए और सुधार नोटिस जारी हुए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ