Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने बुधवार को एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में उनकी अगुवाई वाली ’80 घंटे वाली सरकार’ के बारे में कई खुलासे किए हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने कहा कि शरद पवार 2019 में भाजपा-एनसीपी सरकार में शामिल थे। सरकार का नेतृत्व मैं कर रहा था, जबकि शरद पवार के भतीजे मेरे डिप्टी थे। फडणवीस ने कहा कि 23 नवंबर को सुबह शपथ ग्रहण से 3-4 दिन पहले शरद पवार पीछे हट गए।
एनसीपी प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने एक बयान जारी कर फड़णवीस के दावे को खारिज कर दिया और कहा कि अब जब फड़णवीस को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने वश में कर लिया है, तो वह कोशिश कर रहे हैं शरद पवार के नाम का दुरुपयोग करके प्रचार हासिल करें।
फडणवीस बोले- शरद पवार की सहमति से अजित ने भाजपा से हाथ मिलाया था
फड़णवीस ने एक बार फिर कहा कि अजित पवार ने भाजपा के साथ हाथ मिलाया था और ये सब उनके चाचा शरद पवार की सहमति के बाद ही हुआ था। इंटरव्यू में फड़णवीस ने कहा कि अगर आप शरद पवार के रहस्य को समझना चाहते हैं तो आपको उनके इतिहास में जाना होगा।
फडणवीस बोले- उद्धव जी ने फोन उठाना बंद कर दिया
फडणवीस ने कहा कि जब उद्धव ठाकरे ने हमारा फोन उठाना बंद कर दिया तो हम समझ गए कि वह हमारे पास नहीं आ रहे हैं, बल्कि वे मुख्यमंत्री की कुर्सी के पास जा रहे हैं, वे मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। उसी वक्त एनसीपी के कुछ लोगों ने हमें बताया कि एनसीपी हमारे साथ आना चाहती थी। मैं इस बात को कहना चाहता हूं कि शरद पवार के साथ बैठक में यह निर्णय लिया गया कि भाजपा और राकांपा सरकार बनाएंगे। अजित पवार और मैं सरकार का नेतृत्व करेंगे, लेकिन फिर अचानक पवार साहब पीछे हट गए।
अजित पवार के पास कोई और रास्ता नहीं था: फडणवीस
फडणवीस ने कहा कि अजित पवार और क्या कर सकते थे? उन्हें मेरे साथ आना पड़ा क्योंकि हमने पूरी तैयारी कर ली थी। हमने शपथ ली और अजित पवार सोच रहे थे कि शरद पवार साहब हमारे साथ होंगे क्योंकि हमने बहुत सारी बैठकें कीं। मैं मैं दोहराऊंगा कि शरद पवार ने उस समय सरकार बनाने की पहल की थी।
‘उद्धव ने धोखा दिया, शरद पवार ने दोहरा खेल दिखाया’
फडणवीस ने ये भी कहा कि जो कुछ हुआ, उसे मैं पीठ में छुरा घोंपना नहीं मानूंगा। मैं कहूंगा कि उन्होंने दोहरा खेल खेला और उद्धव ने हमें धोखा दिया। बता दें कि महाराष्ट्र में 2019 विधानसभा चुनावों के बाद मुख्यमंत्री पद के बंटवारे को लेकर असहमति के कारण उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने भाजपा के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे गठबंधन को समाप्त कर दिया था।
बाद में, राजभवन में सुबह एक गुप्त समारोह में फड़णवीस ने मुख्यमंत्री के रूप में और राकांपा नेता अजीत पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। हालांकि, ये सरकार केवल 80 घंटे ही चली थी। बाद में ठाकरे ने राकांपा और कांग्रेस के साथ हाथ मिलाकर राज्य में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार बनाई। अगले साल एकनाथ शिंदे ने शिव सेना नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया, जिसके परिणामस्वरूप पार्टी में विभाजन हुआ और एमवीए सरकार का पतन हो गया। 30 जून, 2022 को शिंदे ने मुख्यमंत्री जबकि फड़णवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
संबंधित खबरें
मुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
3 hrs agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
7 hrs ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
12 hrs ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
1 day agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
1 day agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
1 day agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
2 days agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू, मंगेतर को देना चाहता था सरप्राइज
2 days agoMPSC Exam Postponed 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
2 days ago'ECINet में हों 4 बड़े बदलाव', महाराष्ट्र SIR में लोकल स्टाफ को ज्यादा पावर की उठी मांग, 2 चुनाव आयुक्त भी उठा चुके मुद्दा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines