हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

INS Mormugao: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, कहा- भारत इस काम में बनेगा भविष्य का माहिर खिलाड़ी 

विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।

INS Mormugao: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को विश्वास जताया कि भविष्य में भारत जहाज निर्माण में एक वैश्विक खिलाड़ी के रूप में उभरेगा। रक्षा मंत्री मुंबई में नौसेना डॉकयार्ड में एक P15B स्टील्थ-गाइडेड मिसाइल विध्वंसक INS ‘मोरमुगाओ’ के कमीशनिंग समारोह में बोल रहे थे।

https://twitter.com/ani_digital/status/1604409294254145537?s=20&t=v5f2u4nx2h6gUtNKINS25w

और पढ़िए – INS Mormugao: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, कहा- भारत इस काम में बनेगा भविष्य का माहिर खिलाड़ी 

विज्ञापन

आगे अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने कहा, “INS मोरमुगाओ भारत में बने सबसे शक्तिशाली युद्धपोतों में से एक है, यह भारतीय समुद्री क्षमताओं में उल्लेखनीय वृद्धि करेगा। INS मोरमुगाओ दुनिया के सबसे तकनीकी रूप से उन्नत मिसाइल वाहकों में से एक है।”

दुनिया के लिहाज से जहाज निर्माण करेगा भारत

रक्षा मंत्री ने कहा, “आईएनएस मोरमुगाओ की प्रणालियां न केवल वर्तमान बल्कि भविष्य की जरूरतों को भी पूरा करने में सक्षम होंगी। यह हमारी स्वदेशी रक्षा उत्पादन क्षमता का भी एक उदाहरण है,” उन्होंने कहा कि भविष्य में हम दुनिया के लिए जहाज निर्माण करेंगे। बता दें कमीशनिंग समारोह में चार ‘विशाखापत्तनम’ श्रेणी के विध्वंसक में से दूसरे को नौसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया, जिसे भारतीय नौसेना के इन-हाउस संगठन, वॉरशिप डिज़ाइन ब्यूरो द्वारा स्वदेशी रूप से डिज़ाइन किया गया और इसका निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, मुंबई द्वारा किया गया।

विज्ञापन

और पढ़िए – Video: ‘हमारा सीएम कैसा हो? सचिन पायलट जैसा हो’, दौसा में राहुल गांधी के सामने भारत जोड़ो यात्रा में लगे नारे

स्वदेशी युद्धपोत निर्माण के इतिहास में मील का पत्थर

गौरतलब है कि पश्चिमी तट पर गोवा के ऐतिहासिक बंदरगाह शहर के नाम पर नामित, मोरमुगाओ ने संयोग से 19 दिसंबर 21 को अपनी पहली समुद्री उड़ान भरी थी। इसी दौरान गोवा ने पुर्तगाली शासन से 60 साल की मुक्ति का जश्न मनाया था। इस कार्यक्रम में बोलते हुए, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा, “आज का दिन स्वदेशी युद्धपोत निर्माण के इतिहास में एक और मील का पत्थर है क्योंकि हम विध्वंसक मोरमुगाओ को कमीशन करते हैं, खासकर जब अभी एक साल पहले हमारी बहन जहाज विशाखापत्तनम को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।

विज्ञापन

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola