Maharashtra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। महा विकास अघाड़ी में सीट शेयरिंग का मसला सुलझ गया। कांग्रेस, शिवसेना (UBT) और एनसीपी (SP) के बीच सीट बंटवारा हो गया। तीनों पार्टियों के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। आइए जानते हैं कि किस पार्टी को कितनी मिलीं सीटें?
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि महा विकास अघाड़ी ने तय किया है कि कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार गुट) और शिवसेना (यूबीटी) तीनों पार्टियां बराबर-बराबर 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी और समाजवादी पार्टी समेत गठबंधन के अन्य दलों के लिए बाकी 18 सीटें छोड़ी गई हैं। इसे लेकर सपा समेत अन्य दलों के नेताओं के साथ गुरुवार को बैठक होगी। वे एमवीए के रूप में चुनाव लड़ेंगे और सरकार बनाएंगे।
यह भी पढ़ें : Maharashtra Election : उद्धव की ‘सेना’ ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, वर्ली से चुनाव लड़ेंगे आदित्य ठाकरे
MVA में सीट शेयरिंग पर बनी सहमति
महाराष्ट्र चुनाव के लिए महा विकास अघाड़ी के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति बनते ही उद्धव गुट की शिवसेना ने 65 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए। एमवीए के तहत समाजवादी पार्टी को भी कुछ सीटें मिलने की उम्मीद है, जहां अखिलेश यादव अपने उम्मीदवार उतारेंगे। एमवीए महागठबंधन अन्य छोटे दलों को भी साथ लेकर चल रहा है।
यह भी पढ़ें : Maharashtra Chunav 2024: NCP ने 38 उम्मीदवारों की सूची जारी की, लिस्ट से नवाब मलिक का नाम गायब
जानें कब डाले जाएंगे वोट?
आपको बता दें कि महाराष्ट्र चुनाव के लिए एक चरण में मतदान होगा। राज्य की 288 सीटों पर 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। महायुति और महा विकास अघाड़ी के बीच इस बार चुनावी मुकाबला देखने को मिलेगा। दोनों महागठबंधन में तीन-तीन प्रमुख पार्टियां शामिल हैं।
संबंधित खबरें
महाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
5 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
14 hrs agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
18 hrs ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
23 hrs ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
1 day agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
2 days agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
2 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
2 days agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू, मंगेतर को देना चाहता था सरप्राइज
2 days agoMPSC Exam Postponed 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines