Maharashtra Election : उद्धव की 'सेना' ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, वर्ली से चुनाव लड़ेंगे आदित्य ठाकरे

Maharashtra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी। इस बीच उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की।

Uddhav Thackeray

उद्धव ठाकरे। (File Photo)

Maharashtra Assembly Election 2024 : उद्धव ठाकरे की सेना ने बुधवार को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में 65 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। शिवसेना (UBT) ने वर्ली सीट से आदित्य ठाकरे को उम्मीदवार बनाया, जबकि सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ केदार दिघे को चुनावी मैदान में उतारा है। आइए जानते हैं कि किसे कहां से मिला टिकट?

विज्ञापन

शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) ने महाराष्ट्र की 65 सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। उद्धव गुट ने माहिम सीट से मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे के खिलाफ महेश सावंत को टिकट दिया है। चालीसगांव से उन्मेष पाटिल, ठाणे शहर से राजन विचारे, कोपरी पाचपाखाडी से केदार दीघे को टिकट मिला है।

विज्ञापन

विज्ञापन

देखें उद्धव गुट के उम्मीदवारों की लिस्ट

विज्ञापन

सीट : उम्मीदवार का नाम

तालीसगांव – उन्मेश पाटिल
पाचोरा – वैशाली सूर्यवंशी
मेहकर – सिद्धार्थ खरात
बालापुर – नितीन देशमुख
अलोका पूर्व – गोपाल दातकर
वाशिम – डॉ. सिद्धार्थ देवले
बडनेरा – सुनील खराटे
रामटेक – विशाल बरबटे
वणी – संजय देरकर
लोहा – एकनाथ पवार
कलमनुरी – डॉ. संतोष टारफे
परभणी – डॉ. राहुल पाटिल
गंगाखेड – विशाल कदम
सिल्लोड – सुरेश बनकर
कन्नड – उदयसिंह राजपूत
संभाजीनगर मध्य – किशनचंद तनवाणी
संभाजीनगर पश्चिम – राजू शिंदे
वैजापुर – दिनेश परदेशी
नांदगांव – गणेश धात्रक
मालेगांव बाह्य – अद्वय हिरे
निफाड – अनिल कदम
नाशिक मध्य – वसंत गीते
नाशिक पश्चिम – सुधाकर बडगुजर
पालघर – जयेंद्र दबला
बोइसर – डॉ. विश्वास वलवी
भिवंडी ग्रामीण – महादेव घाटक
अंबरनाथ – राजेश वानखेडे
डोंबिवली – दिपेश म्हात्रे
कल्याण ग्रामीण – सुभाष भोईर
ओवला माजिवडा – नरेश मणेरा
कोपरी पाचपाखाडी – केदार दिघे
ठाणे – राजन विचारे
ऐरोली – एमके मढवी
मागाठाणे – उदेश पाटेकर
विक्रोली – सुनील राउत
भांडुप पश्चिम – रमेश कोरगावकर
जागेश्वरी पूर्व – अंनत (बाला) नर
दिंडोशी – सुनील प्रभु
गोरेगांव – समीर देसाई
अंधेरी पूर्व – ऋतुजा लटके
चेंबूर – प्रकाश फातर्पेकर
कुर्ला – प्रवीणा मोरजकर
कलीना – संजय पोतनीस
बांद्रा पूर्व – वरुण सरदेसाई
माहिम – महेश सावंत
वर्ली – आदित्य ठाकरे
कर्जत – नितीन सावंत
उरण – मनोहर भोईर
महाड – स्नेहल जगताप
नेवासा – शंकरराव गडाख
गेवराई – बदामराव पंडित
धाराशिव – कैलाश पाटिल
परांडा – राहुल ज्ञानेश्वर पाटिल
बार्शी – दिलीप सोपल
सोलापुर दक्षिण – अमर रतिकांत पाटिल
सांगोले – दीपक आबा सालुंखे
पाटण – हर्षद कदम
दापोली – संजय कदम
गुहागर – भास्कर जाधव
रत्नागिरी – सुरेंद्रनाथ माने
राजापुर – राजन सालवी
कुडाल – वैभव नाईक
सावंतवाडी – राजन तेली
राधानगरी – केपी पाटिल
शाहूवाडी – सत्यजीत आबा पाटिल

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ