महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित दादा पवार की कथित प्लेन क्रैश में हुई मौत के मामले में जांच तेज कर दी गई है. राज्य सरकार द्वारा जांच की जिम्मेदारी महाराष्ट्र स्टेट CID को सौंपे जाने के बाद एजेंसी ने बहुआयामी जांच शुरू कर दी है. CID के आईजी सुनील रामानंद के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का दायरा व्यापक रखा गया है. इसमें आपराधिक साजिश (क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी), आपराधिक लापरवाही (क्रिमिनल नेग्लिजेंस) और अन्य संभावित आपराधिक पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है. घटना के तुरंत बाद एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज कर वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू की गई.
कई टीमों के साथ मिलकर की जा रही जांच
जांच में बीजे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक विभाग और फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री पुणे का सहयोग लिया जा रहा है. साथ ही तकनीकी कारणों की जांच के लिए एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो के साथ समन्वय स्थापित किया गया है. संबंधित एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच के दौरान किसी प्रकार की आपराधिक साजिश या लापरवाही सामने आती है तो संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अदालत में चार्जशीट दाखिल की जाएगी.
यह भी पढ़ें: BMC का 2026-27 का ₹80,952 करोड़ का बजट हुआ पेश, पिछले साल से 8.77% हुई बढ़ोतरी
रोहित पवार लगातार उठा रहे है सवाल
इस बीच एनसीपी (शरद पवार गुट) के विधायक Rohit Pawar लगातार जांच की पारदर्शिता पर सवाल उठा रहे हैं. रोहित पवार का आरोप है कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जानी चाहिए और सभी पहलुओं को सार्वजनिक किया जाना चाहिए. रोहित पवार ने इस मामले में मुंबई के मरीन ड्राइव और बारामती पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश की. हालांकि, पुलिस ने औपचारिक एफआईआर दर्ज करने के बजाय उनकी लिखित शिकायत स्वीकार कर ली. इस कदम को लेकर भी उन्होंने सवाल खड़े किए हैं और उच्च स्तरीय स्वतंत्र जांच की मांग की है.
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
9 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
11 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
11 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines