डॉन छोटा राजन को मिली उम्रकैद की सजा, मुंबई की स्पेशल अदालत ने इस मामले में सुनाया फैसला

Jaya Shetty Murder Case : मुंबई की एक विशेष अदालत ने गुरुवार को गैंगस्टर छोटा राजन को दोषी करार दिया। कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। होटल व्यवसायी जया शेट्टी हत्याकांड में यह फैसला सुनाया गया है।

Chhota Rajan life imprisonment

छोटा राजन को मिली सजा।

Chhota Rajan News : मुंबई के जया शेट्टी हत्याकांड में डॉन छोटा राजन के खिलाफ दोष तय हो गया। मुंबई की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने गुरुवार को अपना फैसला दिया। महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामलों के विशेष न्यायाधीश एएम पाटिल ने गैंगस्टर छोटा राजन को उम्रकैद की सजा सुनाई।

विज्ञापन

क्या है जया शेट्टी हत्याकांड

विज्ञापन

जया शेट्टी एक होटल व्यवसायी थीं और वे मुंबई के गोल्डन क्राउन होटल की मालकिन थीं। छोटा राजन गैंग ने उनसे रंगदारी मांगी थी। इसके लिए गिरोह की ओर से फोन भी आए थे। जब जया शेट्टी ने रंगदारी देने से मना कर दिया तो छोटा राजन गैंग के दो सदस्यों ने होटल के अंदर गोली मारकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में पुलिस की ओर से जया शेट्टी को सुरक्षा भी मुहैया कराई गई थी।

विज्ञापन

कभी दाऊद का करीबी था छोटा राजन

छोटा राजन वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद है। वह पहली बार इंडोनेशिया के बाली एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुआ था, जहां से उसे 2015 में भारत लाया गया था। छोटा राजन कभी दाऊद इब्राहिम का करीबी माना जाता था, लेकिन 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट के बाद दोनों अलग हो गए। बीच-बीच में दोनों गैंग के बीच हिंसक झड़पें होती रहती हैं।

विज्ञापन

1994 में रेड कॉर्नर नोटिस हुआ था जारी

विज्ञापन

भारत सरकार ने साल 1994 में छोटा राजन के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। जांच एजेंसियों को उम्मीद थी कि दाऊद से अलग होने के बाद छोटा राजन डी कंपनी के बारे में जानकारी देगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद छोटा राजन ने अपना अलग गैंग बना लिया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ