मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों में एक बार फिर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. शुक्रवार सुबह करीब 10:20 बजे विरार से चर्चगेट की ओर जा रही AC लोकल ट्रेन में एक अर्धनग्न युवक के हंगामे की घटना सामने आई, जिससे कोच में मौजूद यात्रियों में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अर्धनग्न अवस्था में ट्रेन के कोच में चढ़ा और उसने असामान्य एवं अजीबोगरीब हरकतें शुरू कर दीं. यात्रियों ने पहले उसे शांत करने और समझाने की कोशिश की, लेकिन उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया. स्थिति बिगड़ती देख खासकर महिला और बुज़ुर्ग यात्रियों में डर का माहौल बन गया. घटना के दौरान कुछ यात्रियों ने युवक की मानसिक स्थिति को लेकर आशंका जताई. उनका कहना है कि संभवत युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ से बीमार हो सकता है. हालांकि, इस संबंध में अब तक रेलवे या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
---विज्ञापन---
इस बीच, ट्रेन में मौजूद एक यात्री ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद यह मामला और अधिक गंभीर हो गया है.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें;महाराष्ट्र के चंद्रपुर में परीक्षा प्रणाली पर बड़ा सवाल, मोबाइल से नकल, पैसे लेकर खुली छूट का
---विज्ञापन---
सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
यह घटना AC लोकल ट्रेनों में सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलती नजर आ रही है. यात्रियों का कहना है कि प्रीमियम किराया देने के बावजूद उन्हें पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिल रही है. कई यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि ट्रेनों में सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाए और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें;शादी के लिए बना नकली ‘दरोगा’! पूरे शहर में लगाए पोस्टर, पोल खुली तो निकला सब्जी वाला
---विज्ञापन---