---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

महाराष्ट्र में बनेगा 6-लेन ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड नेशनल हाईवे, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक समिति ने महाराष्ट्र में JNPA पोर्ट से चौक तक 6-लेन एक्सेस-नियंत्रित ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण को मंजूरी दी। इस परियोजना की कुल लागत ₹4500.62 करोड़ होगी।

---विज्ञापन---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने महाराष्ट्र में 6-लेन एक्सेस-नियंत्रित ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के लिए मंजूरी दी है। यह राजमार्ग JNPA पोर्ट (पगोटे) से चौक तक (29.219 किमी) बनाया जाएगा। इस परियोजना को बिल्ड, ऑपरेट एंड ट्रांसफर (BOT) मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा, जिसकी कुल पूंजी लागत ₹4500.62 करोड़ होगी।

इस परियोजना से क्या फायदा?

PM गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत प्रमुख और छोटे बंदरगाहों को सड़क संपर्क से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। JNPA पोर्ट पर कंटेनर यातायात बढ़ने और नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के विकास के कारण इस क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग कनेक्टिविटी को मजबूत करने की आवश्यकता थी। वर्तमान में JNPA पोर्ट से NH-48 (गोल्डन क्वाड्रिलैटरल सेक्शन) और मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे तक पहुंचने में 2-3 घंटे का समय लगता है, क्योंकि पालासपे फाटा, डी-पॉइंट, कलांबोली जंक्शन और पनवेल जैसे शहरी क्षेत्रों में भारी ट्रैफिक होता है।

---विज्ञापन---

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के 2025 में शुरू होने के बाद सीधी कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी। यह परियोजना JNPA पोर्ट और नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच लॉजिस्टिक दक्षता को बढ़ाने के लिए तैयार की गई है।

---विज्ञापन---

इन क्षेत्रों से गुजरेगा हाईवे

यह राजमार्ग JNPA पोर्ट (NH-348) के पगोटे गांव से शुरू होगा और मुंबई-पुणे हाईवे (NH-48) पर समाप्त होगा। इसके साथ ही मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और मुंबई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-66) को भी आपस में जोड़ेगा। माना जा रहा है कि यह परियोजना महाराष्ट्र में आधुनिक बुनियादी ढांचे के विकास को गति देने और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

First published on: Mar 19, 2025 05:00 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola