Boy Stabs Friend for Not Responding Phone Calls: आजकल के युवाओं में सब्र नाम की चीज नहीं है। जरा-सी बात होते ही ऐसे आग बबूला हो जाते हैं कि बस मार ही देंगे। छोटी-छोटी बातों पर भड़क जाते हैं। गाली गालौज करना, हाथ उठाना, झल्लाना आम बात हो गई है। बच्चों से लेकर युवाओं तक में बहुत ज्यादा गुस्सा आने की प्रवृत्ति देखी जा रही है, जो कई बार अपराध होने का कारण भी बन जाती है। ऐसा ही कुछ 16 साल के एक नाबालिग लड़के के साथ हुआ, जिसने जरा-सी बात पर गुस्से में आकर अपने ही दोस्त के कंधे और सीने में चाकू घोंप दिया। हालांकि समय रहते लड़के को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचा ली गई, लेकिन नाबालिग ने ऐसा कदम क्यों उठाया? आखिर ऐसा क्या हो गया था, पुलिस की पूछताछ में उसने खुद विवाद की वजह बताई। घटना महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर की है।
फोन नहीं उठाने पर भड़क गया था आरोपी
घायल की पहचान छत्रपति संभाजीनगर निवासी आदर्श इंगले के रूप में हुई। फोन कॉल नहीं उठाने पर दोस्त ने उस पर जानलेवा हमला किया। घायल ने पुलिस को बताया कि वह अपने नए दोस्तों के साथ घूम रहा था। इस बीच दोस्त का फोन आ गया, जिसके बारे में पहले उसे पता नहीं चला। जब उसने फोन देखा, कुछ देर हो चुकी थी। उसने सोचा कि फ्री होकर कॉल करेगा, लेकिन इससे पहले ही दोस्त आ गया और आग बबूला होते हुए झगड़ा करने लगा। वह फोन कॉल नहीं उठाने की वजह पूछते हुए गाली गालौज करने लगा। उसके साथियों ने उसे रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। इस बीच उसने चाकू निकालकर उसके कंधे और सीने में घोंप दिया। वह घायल होकर गिर गया और दोस्तों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहीं हमलावर दोस्त मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें: Bihar की बहादुर बहू: सास पर गोलियां चला रहे गुंडों के पीछे भागी, 2 को घसीटकर घर लाई, पुलिस बुलाई
बाल सुधार गृह भेजा गया हमलावर दोस्त
छत्रपति संभाजीनगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश यादव ने बताया कि घायल आदर्श के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है। होश आने पर आदर्श के बयान दर्ज किए गए। उसके दोस्तों से भी पूछताछ की गई तो आरोपी दोस्त के बारे में पता चला। उसे गिरफ्तार करके जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें: ‘पुजारी नहीं, केयर टेकर था, CCTV में खुद बाहर जाता दिखा’; गोपालगंज मर्डर केस में SP का बयान वायरल
यह भी पढ़ें: Rape के बाद हत्या, बच्ची का कलेजा निकाल रोटी के साथ खा गए…क्या है भदरस कांड, जिसके 4 दोषियों को उम्रकैद
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
1 day ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
1 day agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
3 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
3 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
4 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
6 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
7 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines