BMC की अपील: मुंबई में संडे को बाहर न निकलें, मौसम विभाग ने जारी रेड अलर्ट

मुंबई में 28 सितंबर को आफत रहनी की उम्मीद है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं बीएमसी ने लोगों को घर से बेवजह न निकलने की अपील की है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

rain_0c354d

मुंबई मौसम

महाराष्ट्र में मानसून अभी तक वापसी का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रही बारिश अभी भी मुंबई के लिए आफत बनी हुई है। इस रविवार के लिए मौसम विभाग ने मुबंई में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। रविवार को मुबंई में बारिश की भारी चेतावनी दी गई। इसको लेकर बीएमसी ने रविवार यानी 28 सितंबर को बेवजह लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील। बीएमसी ने कहा कि जरूरी हो तब ही घर से निकले। 28 सितंबर के अलावा 29 सितंबर को भी कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान

विज्ञापन

यहां होगी बारिश

मौसम विभाग ने मुंबई के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। अनुमान लगाया गया है कि रविवार को मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ में बारिश होगी। अभी तक रोज रुक रुक कर बारिश हो रही है। इसके अलावा कई इलाकों में मध्यस से लेकर भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है ।

विज्ञापन

11 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने अनुमान लगाते हुए बताया है कि धुले, नंदुरबार और जलगांव इन तीन जिलों को छोड़कर राज्य के अन्य सभी जिलों में कल यानी भारी बारिश की संभावना है। 28 सितंबर के लिए राज्य के 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि चंद्रपुर, गढ़चिरौली, यवतमाल जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ