---विज्ञापन---

मुंबई

भारी बारिश से मोनो रेल में आई टेक्निकल खराबी, अंदर ही फंसे यात्री

भारी बारिश से मोनो रेल में आई टेक्निकल खराबी, बड़ी संख्या में अंदर ही फंसे यात्री

मुंबई में लगातार भारी बारिश के चलते टेक्निकल फॉल्ट के कारण मैसूर कॉलोनी स्टेशन के पास मोनो रेल ट्रैक पर रुक गई है1 पिछले 1 घंटे से फंसे यात्रियों को निकालने का काम जारी है।

टेक्निकल फॉल्ट के कारण मोनो रेल रुकी

बता दें, टेक्निकल फॉल्ट के कारण मोनो रेल ट्रैक पर ही रुकी रही। इससे अंदर काफी संख्या में यात्री फंसे रहे। उनको बाहर निकालने का काम लगातार जारी है। मैसूर कॉलोनी स्टेशन के पास एक मोनोरेल ट्रेन में बिजली आपूर्ति में मामूली समस्या आ गई है, जिससे ये समस्या सामने आ गई।

---विज्ञापन---

अन्य लाइन पर सेवाएं चल रही हैं

मोनोरेल ट्रेन के संचालन और रखरखाव टीमें मौके पर मौजूद हैं और इसे जल्द से जल्द ठीक करने के लिए काम कर रही हैं। फिलहाल, वडाला और चेंबूर के बीच सिंगल लाइन पर सेवाएं सुचारु रूप से चल रही हैं। जल्द से जल्द सामान्य सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी। इसके अलावा मोनो रेल में फंसे यात्रियों का क्रेन से रेस्क्यू किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिए जांच के आदेश

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट करते हुए कहा कि इस घटना के कारणों की जांच की जाएगी। मुंबई में चेंबूर और भक्तीपार्क के बीच एक मोनोरेल कुछ तकनीकी कारणों से फंस गई है। एमएमआरडीए, फायर ब्रिगेड और नगर निगम सहित सभी एजेंसियां मौके पर पहुंच गई हैं। सभी यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

---विज्ञापन---

इसलिए किसी को भी चिंता करने या घबराने की जरूरत नहीं है। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा। सभी से शांति बनाए रखने का अनुरोध करता हूं। मैं एमएमआरडीए आयुक्त, नगर निगम आयुक्त, पुलिस और सभी एजेंसियों के साथ संपर्क में हूं।

ये भी पढ़ें- 250 से ज्यादा उड़ानों पर असर, 12 फ्लाइट को गो अराउंड के निर्देश… मुंबई में भारी बारिश ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

First published on: Aug 19, 2025 07:31 PM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

दिप्ती शर्मा पिछले 8 सालों से पत्रकारिता में हैं। डिजिटल मीडिया का अनुभव रखती हैं। अपने करियर में लगभग सभी बीट जैसे- हेल्थ, धार्मिक, लाइफस्टाइल, पॉलिटिकल आदि पर लेख लिख चुकी हैं। लेख लिखने के अलावा यूट्यूब पर भी काम कर चुकी हैं। फिलहाल, दिप्ती शर्मा न्यूज24 की हिन्दी न्यूज वेब साइट में बतौर लेखक काम कर रही हैं। दिप्ती शर्मा ने MJMC (Post Graduation) सुभारती यूनिवर्सिटी, मेरठ (Uttar Pradesh) से किया है।

Read More

Deepti Sharma

दिप्ती शर्मा पिछले 8 सालों से पत्रकारिता में हैं। डिजिटल मीडिया का अनुभव रखती हैं। अपने करियर में लगभग सभी बीट जैसे- हेल्थ, धार्मिक, लाइफस्टाइल, पॉलिटिकल आदि पर लेख लिख चुकी हैं। लेख लिखने के अलावा यूट्यूब पर भी काम कर चुकी हैं। फिलहाल, दिप्ती शर्मा न्यूज24 की हिन्दी न्यूज वेब साइट में बतौर लेखक काम कर रही हैं। दिप्ती शर्मा ने MJMC (Post Graduation) सुभारती यूनिवर्सिटी, मेरठ (Uttar Pradesh) से किया है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola