भारी बारिश से जलमग्न हुआ Amitabh Bachchan का बंगला, 'प्रतीक्षा' का वीडियो वायरल

Amitabh Bachchan Bungalow Prateeksha: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले ‘प्रतीक्षा’ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बिग बी का बंगला जलमग्न नजर आ रहा है।

Amitabh Bachchan Bungalow

Amitabh Bachchan के बंगले में भरा पानी। image credit- x

विज्ञापन

Amitabh Bachchan Bungalow Prateeksha: मुंबई में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ना सिर्फ आम लोग बल्कि सेलेब्स के लिए ये बारिश मुसीबत का सबब बनकर सामने आई है। सितारों के बंगलों और ऑफिस में बारिश का पानी घुस गया है। इस बीच अब बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले ‘प्रतीक्षा’ का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बिग बी का बंगला जलमग्न नजर आ रहा है।

‘प्रतीक्षा’ का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शहर के पॉश इलाके जुहू में मौजूद अमिताभ बच्चन के आलीशान बंगले ‘प्रतीक्षा’ में पानी भर गया है। इस बंगले के बाहर और आसपास जलभराव का नजारा नजर आ रहा है। इंटरनेट पर सामने आया ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर कमेंट्स कर रहे हैं।

विज्ञापन

सड़कों पर भी भरा पानी

इंटरनेट पर सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स नजर आ रहा है, जो वीडियो बना रहा है और बता रहा है कि ये अमिताभ बच्चन का बंगला है, जिसमें पानी भर गया है। साथ ही सड़कों पर पानी भरा नजर आ रहा है और आस-पास से गांड़ियां गुजर रही हैं। न्यूज24 वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। गौरतलब है कि साल 2023 में बिग बी ने अपने बेटी श्वेता बच्चन को ये बंगला गिफ्ट किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी कीमत 50 करोड़ रुपये बताई जाती है।

‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 15वां सीजन

इसके अलावा अगर अमिताभ बच्चन की बात करें तो अभिनेता हमेशा ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों बिग बी ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 15वें सीजन को लेकर चर्चा में हैं। साथ ही बिग बी अपनी पोस्ट को लेकर भी लोगों के बीच लाइमलाइट में आ जाते हैं। फैंस को उनके पोस्ट का इंतजार रहता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ