Mumbai Rape Case : मुंबई से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। हरिद्वार से मुंबई घूमने आई 55 वर्षीय महिला के साथ ट्रेन में रेप हुआ। बांद्रा टर्मिनस पर आरोपी को महिला खाली ट्रेन में मिली और उसने मौके का फायदा उठाकर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। इस घटना को लेकर पुलिस एक्टिव हुई और आरोपी को फटाफट गिरफ्तार कर लिया। आइए जानते हैं कि कैसे पकड़ा गया आरोपी?
यह घटना शनिवार की रात को मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर घटी। एक महिला अपने बेटे के साथ घूमने के लिए हरिद्वार से मुंबई पहुंची। मां-बेटे ट्रेन से बांद्रा टर्मिनस पर उतरे।वहां महिला अपने बेटे से बिछड़ गई और दूसरी ट्रेन पर चढ़ गई। ये ट्रेन प्लेफॉर्म के दूसरी तरफ खड़ी थी और उसमें कोई यात्री नहीं था। इस दौरान एक कुली वहां पहुंचा।
यह भी पढ़ें : यौन शोषण का वीडियो रिकॉर्ड कर Snapchat पर डाला! वायरल होने पर बच्ची की मां ने देखा तो उड़े होश
खाली ट्रेन में महिला से रेप
खाली ट्रेन में महिला को अकेले पाकर कुली ने उसके साथ रेप किया और फिर फरार हो गया। महिला ने बांद्रा रेलवे पुलिस (जीआरपी) से इस मामले की शिकायत की। इस पर जीआरपी ने भारतीय न्याय संहिता के तहत आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश तेज कर दी।
यह भी पढ़ें : ‘नशा दिया, थप्पड़ मारे, रेप किया’; लड़की ने बताया इंस्टा फ्रेंड के साथ नाइट पार्टी का सबसे दर्दनाक अनुभव
CCTV से पकड़ा गया आरोपी
इस घटना के बाद रेलवे पुलिस ने टर्मिनस पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पीड़ित महिला ने एक सीसीटीवी में आरोपी कुली की पहचान की। इसके आधार पर रेलवे पुलिस ने आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि महिला दूसरी खाली ट्रेन पर क्यों चढ़ी थी?
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
1 day agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
1 day agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 day agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
2 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines