बदलापुर केस में पुलिस पर पहले से था शक...अक्षय शिंदे एनकाउंटर पर विपक्ष ने उठाए ये 5 बड़े सवाल

Akshay Shinde encounter latest update: विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने सवाल उठाते हुए कहा कि अक्षय शिंदे का एनकाउंटर सबूत मिटाने की कोशिश है। जब आरोपी पुलिस हिरासत में था तो उसे पिस्टल कहां और कैसे मिल गई?

Akshay Shinde encounter, Akshay Shinde encounter opposition raised question Badlapur case, Mumbai police, revolver, firing

Akshay Shinde encounter latest update: अक्षय शिंदे एनकाउंटर पर विपक्ष ने तीखे तेवर अपनाए हैं। सोमवार देर शाम विपक्ष ने इस पूरे एनकाउंटर को सत्ता पक्ष की साजिश करार दिया। विपक्ष ने सवाल उठाते हुए इस पूरे मामले की न्यायिक जांच करवाने की मांग की है। महाराष्ट्र राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री विजय वडेट्टीवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि इस पूरे मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन

अक्षय शिंदे का एनकाउंटर सबूत मिटाने की कोशिश

विजय वडेट्टीवार ने आगे सवाल उठाते हुए कहा कि अक्षय शिंदे का एनकाउंटर सबूत मिटाने की कोशिश है। आगे उन्होंने अपनी पोस्ट में एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर अक्षय शिंदे का ये शूटिंग कांड कैसे हुआ? जब आरोपी पुलिस हिरासत में था। उन्होंने कहा कि अक्षय को पिस्टल कहां और कैसे मिल गई? क्या हमारी पुलिस इतनी लापरवाह है कि कोई भी उनसे उनकी पिस्टल छीन सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस की भूमिका पर शुरू से था यकीन

विजय वडेट्टीवार ने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा कि बदलापुर कांड में एक तरफ तो भाजपा से जुड़े संस्थानों के संचालकों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। वहीं, दूसरी तरफ आज आरोपी अक्षय शिंदे को गोली मारा जाना बेहद चौंकाने वाला और संदेहास्पद मामला है। उन्होंने कहा कि हमें शुरू से ही बदलापुर मामले में पुलिस की भूमिका पर यकीन नहीं था और आज इस एनकाउंटर ने शक को यकीन में बदल दिया।

विज्ञापन

ऐसा क्या खतरा था जो सिर में मारी गोली?

अक्षय शिंदे के एनकाउंटर में विपक्ष ने सवाल उठाए हैं कि आखिरकार उसके सिर में गोली क्यों मारी गई? क्या पुलिस ने गोली मारने से पहले प्रोटोकॉल का पालन किया? क्या पुलिस टीम ने उसे चेतावनी दी? अगर चेतावनी देने के बाद भी वह नहीं रुका तो क्यों नहीं पहले उसके पैर में गोली मारी गई? विपक्ष ने कहा कि सिर में गोली मारने से पुलिस पर शक जाता है कि वह पहले से ही सोचकर बैठी थी कि उसे जान से मारना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ