Baba Siddique Murder : मुंबई में एनसीपी (अजित पवार गुट) के नेता बाबा सिद्दीकी की मौत पर सियासत तेज हो गई। जहां विपक्ष ने शिंदे सरकार पर निशाना साधा है तो वहीं अजित पवार की एनसीपी ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर बड़ा आरोप लगाया। अब बड़ा सवाल उठता है कि क्या बाबा सिद्दीकी की हत्या ने सरकार में भी फूट डाल दी?
बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार की एनसीपी ने रविवार को देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाले गृह विभाग को ‘मुंबई में मौजूद खतरनाक सुरक्षा स्थिति’ के लिए जिम्मेदार ठहराया। एनसीपी के प्रवक्ता अमोल मिटकरी ने कहा कि महाराष्ट्र में एनसीपी नेता की यह दूसरी हत्या है। बाबा सिद्दीकी एक बड़े नेता थे। करीब 15 दिन पहले उन्हें धमकी भरा फोन आया था। उन्होंने पुलिस सुरक्षा मांगी थी, लेकिन उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : ‘अगर सरकार के नेता सुरक्षित नहीं हैं तो…’, शरद-उद्धव गुट ने बाबा सिद्दीकी की हत्या पर उठाए सवाल
गृह विभाग की विफलता को दर्शाती है यह घटना : NCP
एनसीपी प्रवक्ता ने कहा कि यह हत्या उनकी पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है। यह घटना मुंबई में व्याप्त खतरनाक सुरक्षा स्थिति को उजागर करती है। अगर ऐसी घटना किसी आम आदमी के साथ होती तो वे समझ सकते थे, लेकिन एक पूर्व मंत्री की हत्या राज्य के गृह विभाग की विफलता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि अगर मुंबई पुलिस ने बाबा सिद्दीकी की मिली धमकी को गंभीरता से लिया होता तो यह हत्या नहीं होती।
यह भी पढ़ें : एक थे बाबा सिद्दीकी: घड़ी बनाने वाला कैसे बना राजनीति का दिग्गज? कांग्रेस में रहे, NCP में थे
नेता प्रतिपक्ष ने शिंदे सरकार पर साधा निशाना
महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने शिंदे सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह हत्या महाराष्ट्र में दयनीय कानून व्यवस्था की स्थिति को उजागर करती है। लोगों की सुरक्षा करना सरकार का कर्तव्य है। कल्याणकारी योजनाओं के बैनर लगाने के अलावा सरकार को यह भी बैनर लगाना चाहिए कि ‘नागरिकों को अपनी सुरक्षा खुद करनी चाहिए, हम आपकी सुरक्षा नहीं कर सकते’।
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
14 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
14 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
15 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
1 day agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines