Amit Shah Releases BJP Manifesto: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को मुंबई में बीजेपी का संकल्प पत्र जारी कर दिया। सकंल्प पत्र में किसानों की कर्जमाफी, महिलाओं को 2100 रुपये और 25 लाख नौकरियों जैसे कई वादे किए गए हैं। किसानों के लिए भावांतर योजना लागू करने की घोषणा भी की गई है। इसके साथ ही स्किल सेंटर्स खोलने का ऐलान किया गया है।
बीजेपी के वादों की लिस्ट
1. किसानों की ऋणमाफी
2. 25 लाख नौकरियां
3. छात्रों को ट्यूशन फीस के तौर पर 10 हजार रुपये महीना दिया जाएगा।
4. लाडली योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपये दिए जाएंगे।
5. युवाओं के लिए स्किल सेंटर खोल जाएंगे।
6. किसानों को एमएसपी की भरपाई के लिए भावांतर योजना का लाभ दिया जाएगा।
7. ओबीसी/एससी/एसटी को बिना ब्याज के 15 लाख तक का लोन दिया जाएगा।
8. 50 लाख लखपति दीदी बनाई जाएगी।
9. सोयाबीन की फसल के लिए 6 हजार रुपये एमएसपी दी जाएगी।
10. फ्री राशन स्कीम में इजाफा।
11.बिजली बिलों में 30 प्रतिशत छूट मिलेगी।
12. बुजूर्गों को 2100 रुपये पेंशन दी जाएगी।
13. 45 हजार गांवों में सड़कों का जाल बिछाया जाएगा।
14 शेतकारी सम्मान योजना के तहत 15000 रुपये प्रति महीना दिया जाएगा।
वीर सावरकर के लिए दो शब्द बोलकर दिखा दें राहुल गांधी
इससे पहले अमित शाह ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा महाराष्ट्र कई सालों से देश का नेतृत्व कर रहा है। गुलामी से मुक्ति का आंदोलन भी यहीं से शुरू हुआ था। सामाजिक क्रांति की शुरुआत भी यहीं से हुई। इस दौरान अमित शाह ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस का कोई नेता वीर सावरकर और बाला साहेब ठाकरे का नाम ले सकता है? राहुल गांधी वीर सावरकर के लिए दो शब्द बोलकर दिखा दें।
ये भी पढ़ेंः Maharashtra में महाअघाड़ी को बहुमत मिला तो CM कौन? शरद पवार ने दिया ये जवाब
राहुल गांधी-उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना
वहीं गृहमंत्री ने कांग्रेस के चुनावी वादों को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सोच समझकर वादे करे, क्योंकि ये वादा पूरा नहीं करते और जवाब मुझे देना पड़ता है, तेलंगाना और हिमाचल इसके उदाहरण है। इस दौरान उन्होंने उद्धव ठाकरे के कांग्रेस से गठबंधन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विचारधारा से समझौता कर सत्ता के लिए विरोधियों के पाले में चले जाना किसी भी तरह से ठीक नहीं कहा जा सकता है।
ये भी पढ़ेंः BJP की फसल में कीडे़ लग गए, छिड़कना होगा कीटनाशक, भाजपा में दागी नेताओं की एंट्री पर क्या बोले नितिन गडकरी?
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
9 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
14 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
2 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
2 days ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
3 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
4 days agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines