Chhagan Bhujbal leaving NCP: महाराष्ट्र की महायुति सरकार में शामिल एनसीपी अजित पवार की मुश्किलें बढ़ने वाली है। छगन भुजबल खुलकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। वे मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज चल रहे हैं। इस बीच एमवीए के नेता भी भुजबल को लेकर महायुति सरकार पर निशाना साध रहे हैं। उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा मुझे भुजबल के लिए दुख होता है। वे समय-समय पर मेरे संपर्क में बने रहे हैं। कांग्रेस नेता नितिन राउत ने भुजबल को मंत्री नहीं बनाए जाने को अन्याय करार दिया। इसके साथ ही उन्होंने ओबीसी यानी अन्य पिछड़ा वर्ग के साथ भी अन्याय के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आपको यह विचार करना चाहिए आप किसके साथ और कैसे रहना चाहते हैं?
भुजबल इस समय अपेन गृह जिले नासिक में हैं। उन्होंने अपने समर्थकों से चर्चा के बाद आज फैसला लेने की बात कही है। इस दौरान उन्होंने अजित पवार पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा शरद पवार भी हमसे कुछ मामलों पर चर्चा करते थे। शरद पवार से असहमत होने पर चर्चा होती थी। यहां कोई जानकारी साझा नहीं की जाती है। अंतिम समय तक किसी को कोई जानकारी नहीं होती है। पार्टी में अजित पवार, सुनिल तटकरे और प्रफुल्ल पटेल ही सब कुछ निर्णय करते हैं। ऐसे में आइये जानते हैं अगर भुजबल पाला बदलते हैं तो अजित पवार की सियासी सेहत पर कितना असर पड़ेगा?
1.अगर अजित पवार पाला बदलते हैं तो यह अजित पवार के लिए एक झटके जैसा होगा। एनसीपी के कई बड़े नेता लोकसभा चुनाव के समय अजित पवार का साथ छोड़कर शरद पवार के साथ जा चुके हैं।
ये भी पढ़ेंः लोकसभा में बिल की वोटिंग में गैरहाजिर BJP के 20 सांसद कौन? जिन्हें पार्टी ने भेजा नोटिस
2.भुजबल ओबीसी के बड़े नेता माने जाते हैं। उनका अपने क्षेत्र में विशेष प्रभाव है। ऐसे में अगर वे पार्टी को अलविदा कहते हैं तो अजित के लिए बड़ा झटका होगा। निकाय चुनाव से पहले ओबीसी वोट बैंक का शरद पवार के साथ जाना एनसीपी के लिए किसी भी तरह से ठीक नहीं कहा जा सकता।
3.भुजबल एक प्रभावी नेता हैं, अगर वे बगावत करते हैं तो एनसीपी के कई अन्य विधायक भी सीनियर पवार के साथ जा सकते हैं, जोकि जुनियर पवार के लिए किसी झटके से कम नहीं होगा। इतना ही नहीं, हो सकता है उन्हें सरकार से इस्तीफा देना पड़ जाए।
ये भी पढ़ेंः भीषण ठंड में दम घुटने से 6 लोगों की मौत, जम्मू के कठुआ में आग लगने से बड़ा हादसा
संबंधित खबरें
NDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
8 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
3 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
3 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
3 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
4 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines